घर में कछुआ रखते वक्त न करें ये गलतियां, जानिए सही दिशा और नियम: Vastu Tips for Tortoise
लोग सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए अपने घरों में धातु, क्रिस्टल, कांच आदि से बने कछुए रखना पसंद करते हैं।
Tortoise Vastu Tips: हिंदू धर्म में घर में कछुआ रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु का एक अवतार कछुआ के रूप में हुआ था। समुद्र मंथन के समय भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण कर मंदराचल पर्वत को अपने मजबूत कवच पर थामकर मंथन को सफल बनाया था। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में कछुआ होता है, वहां मां लक्ष्मी का आगमन बना रहता है। फेंग शुई में भी कछुए को अत्यंत शुभ माना गया है। लोग सकारात्मक ऊर्जा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य के लिए अपने घरों में धातु, क्रिस्टल, कांच आदि से बने कछुए रखना पसंद करते हैं। लेकिन सवाल यह उठता है कि कछुए को घर में किस दिशा में रखा जाए और इसके क्या नियम होते हैं? तो आइए, जानते हैं इस सवाल का जवाब।
घर में कछुए रखने के लिए सही दिशा क्या है

धातु का कछुआ
धातु का कछुआ घर की उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए, क्योंकि ये परिवार के सदस्यों की एकाग्रता में सुधार करता है।
लकड़ी का कछुआ
लकड़ी के कछुओं को रखने की सही दिशा पूर्व या दक्षिण-पूर्वमणि जा सकती है, यह घर में खुशी, सौभाग्य और सफलता प्रदान करेगा।
स्फटिक कछुआ
क्रिस्टल कछुआ को आपके जीवन में धन लाने के लिए दक्षिण-पश्चिम में रखा जा सकता है या आपको प्रसिद्धि दिलाने में मदद कर सकता है।
घर में कछुआ रखने के नियम

- घर में अगर आप धातु, क्रिस्टल या कांच का कछुआ रखते हैं, तो उसे पानी से भरे कटोरे में रखना चाहिए।
- घर में एक या दो ही कछुआ रखना अच्छा रहता है, क्योंकि ज्यादा कछु रखने से घर का वातावरण असंतुलित हो सकता है।
- कछुए को ऐसी जगह रखें जहां नैचुरल लाइट आती हो क्योंकि बहुत ज्यादा अंधेरे या कोने में रखने से यह नेगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करने लगता है।
- अगर आपको प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ना है, तो घर में काले रंग का कछुआ रखें। इससे आपको बदलाव जरूर महसूस होगा।
- वहीं, घर के पिछले हिस्से में कछुआ रखने से परिवार के सदस्यों में ऊर्जा बनी रहती है।
- कहते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर पश्चिम दिशा की ओर कछुआ रखने से घर में कलह नहीं होती है।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अपने ऑफिस में चांदी, तांबा या क्रिस्टल का कछुआ रखने से काम काज में उन्नति होती है।
घर में कछुआ रखने के लाभ क्या है

- घर में लकड़ी या धातु से बना कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
- घर में कछुआ रखने से धन, सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। धन आगमन के नए मार्ग प्रशस्त होते हैं।
- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर के मुख्यद्वार यानी कि एंट्रेंस गेट पर कछुआ रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और घर में खुशहाली आती है।
- क्रिस्टल से निर्मित कछुए को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में स्थापित करने से सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।
