Top 10 Diaper Rash Cream
Top 10 Diaper Rash Cream

Top 10 Diaper Rash Cream: गर्मियों में डायपर से बच्चों को रैश होना आम बात है लेकिन अगर से ज्यादा हो तो बच्चा चिड़चिड़ा हो जाता है और रोने भी लगता है। इस आर्टिकल में हम डायपर रैश क्रीम की टॉप 10 सीरीज दे रहे हैं। आप इन 10 ब्रांड में से अपनी सुविधा के अनुसार रैश क्रीम चुन सकते हैं। तो चलिए गृहलक्ष्मी टॉप 10 सीरीज पर डालते हैं एक नजर-

चिक्को

ये क्रीम आपके बेबी की मुलायम त्वचा पर होने वाले चकत्ते, जलन और लालिमा से राहत देती है। साथ ही उसको मॉइस्चराइज भी करता है। इसमें मौजूद जिंक ऑक्साइड त्वचा को जलन से बचाता है। इसकी 100 ग्राम की ट्यूब की कीमत 349 रूपये है।

मामाअर्थ

Mamaearth Diaper Rash Cream
Mamaearth Diaper Rash Cream

मिल्की सॉफ्ट डायपर रैश क्रीम पीएच संतुलित है और सुरक्षित 15 प्रतिशत जिंक ऑक्साइड से युक्त है, जो रैश की वजह से होने वाली जलन को कम करता है। ये क्रीम सल्फेट, पैराबेन, SLS, पेट्रोलियम और आर्टिफिशियल प्रिजर्वेटिव से मुक्त है। इसके 50 ग्राम पैक की कीमत 299 रूपये है।

लिटल ऑर्गेनिक्स

इस क्रीम में एलोवेरा और नीम के तत्व मौजूद हैं जो रैश से तुरंत राहत देते हैं। इसमें मौजूद एलोवेरा के मॉइस्चराइजिंग गुण बच्चे की नाजुक त्वचा को सॉफ्ट और स्मूथ रखते हैं। और नीम के गुण इस क्रीम को एंटी-बैक्टीरियल बनाते हैं। इसकी 50 ग्राम की ट्यूब की कीमत 120 रूपये है।

वीएलसीसी

VLCC Diaper Rash Cream
VLCC Diaper Rash Cream

नारियल तेल और कैमोमाइल अर्क के गुणों से युक्त से क्रीम बच्चे की नाजुक त्वचा पर डायपर रैश की वजह से होने वाली जलन से राहत दिलाती है। ये बच्चे की त्वचा पर आसानी से अवशोषित हो जाती है। इसके 50 ग्राम के दो पैक वाले कॉम्बो की कीमत 190 रूपये है।

स्कीना बेबी सॉफ्ट

डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड ये क्रीम आपके बच्चे के लिए बिल्कुल सुरक्षित है। ये बच्चे को नैपी रैशेज़ से सुरक्षित करता है। कोकोआ बटर, बादाम तेल और आर्गन तेल के गुण मौजूद हैं, जो बच्चे की त्वचा को सुरक्षा और पोषण प्रदान करते हैं। इसके 50 ग्राम पैक की कीमत 205 रूपये है।

मोमी प्योर

Mommy Pure Diaper Rash Cream
Top 10 Diaper Rash Cream-Mommy Pure Diaper Rash Cream

जिंक ऑक्साइड से युक्त ये क्रीम बच्चे की त्वचा पर नाजुक तरीके से काम करती है। इसमें जोजोबा ऑयल, ओलिव ऑयल, कोकोनट ऑयल, कास्टर ऑयल के गुण मौजूद हैं जो बच्चे की त्वचा को सॉफ्ट और मॉइस्चराइज करते हैं। इसकी 50 ग्राम की ट्यूब की कीमत 349 रुपये है।

सोफ्टसेन

इस क्रीम में एलोवेरा, शीया बटर, जोजोबा, बादाम और नारियल तेल के साथ जिंक ऑक्साइड मौजूद है, जो बच्चे की त्वचा को रैश और लाल दानों से सुरक्षित रखती है। डर्मटोलॉजिकली टेस्टेड ये क्रीम बच्चे को सुरक्षित रखती है। इसकी 50 ग्राम की ट्यूब की कीमत 130 रूपये है।

बी4 नैप्पी

B4 Nappi Diaper Rash Cream
B4 Nappi Diaper Rash Cream

ये क्रीम डायपर रैश के कारण होने वाली जलन और असुविधा से राहत देता है। इसके रोजाना उपयोग से बच्चे की त्वचा पर होने वाले डायपर रैश को रोका जा सकता है। ये डर्मेटोलॉजिकली टेस्टेड क्रीमी फॉर्मूला है। इसकी 75 ग्राम की ट्यूब की कीमत 275 रूपये है।

सेटाफिल

ये क्रीम रातभर के अंदर से डाइपर रैश से राहत दिलाने में मदद करती है। इसमें कैमोमाइल, सूरजमुखी के बीज का तेल, सोयाबीन तेल और शीया मक्खन जैसे प्राकृतिक तत्व शामिल हैं। साथ ही ये डायपर दाने का कारण बनने वाले गीलेपन से बचाता है। इसकी 70 ग्राम की ट्यूब की कीमत 449 रूपये है।

हिमालया

जड़ी बूटी और जिंक ऑक्साइड के साथ ये क्रीम रैश से बचाती है। साथ ही रैशस से होने वाले दर्द, लाली, और परेशानी को दूर करती है। एलोवेरा और बादाम का तेल युक्त ये क्रीम सेनसिटिव त्वचा को नम करके उसे मुलायम रखती है। इसकी 50 ग्राम की ट्यूब की कीमत 130 रूपये है।


वर्तमान में गृहलक्ष्मी पत्रिका में सब एडिटर और एंकर पत्रकारिता में 7 वर्ष का अनुभव. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी दैनिक अखबार में इंटर्न के तौर पर की. पंजाब केसरी की न्यूज़ वेबसाइट में बतौर न्यूज़ राइटर 5 सालों तक काम किया. किताबों की शौक़ीन...