Get Rid of Pet Hair
Get Rid of Pet Hair

Get Rid of Pet Hair: पालतू जानवर हमारे सबसे अच्छे दोस्त होते हैं। हम उनसे अपनी किसी भी बात को शेयर कर सकते हैं। जब वे हमारे आसपास होते हैं तो हमें एक पॉजिटिविटी का अहसास होता है। अमूमन यह देखने में आता है कि पालतू जानवर के साथ वक्त बिताना और उनके साथ खेलना हम सभी को अच्छा लगता है। लेकिन जब वे घर में चारों ओर घूमते हैं, फर्नीचर पर बैठते हैं तो उनके बाल टूटकर इधर-उधर बिखरने लगते हैं।

ऐसे में उन्हें मैनेज करना काफी मुश्किल हो जाता है। इससे ना केवल घर गंदा लगता है, बल्कि यह हाइजीनिक भी नहीं है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि पालतू जानवर के बालां को घर से अच्छी तरह क्लीन किया जाए। अब सवाल यह उठता है कि कम मेहनत में पालतू जानवर के बाल किस तरह क्लीन किए जाएं। यह एक चैलेंजिंग टास्क हो सकता है, लेकिन फिर भी कुछ छोटे-छोटे टिप्स या तरीके इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं-

Also read: सफर में साथ हो पेट्स तो रखें इन बातों का विशेष ध्यान: Travel with Pet

Tips to Avoid Pet Fur
Tips to Avoid Pet Fur

पालतू जानवर के बालों को साफ करने का एक आसान तरीका है रबर ग्लव्स का इस्तेमाल करना। रबर मैटीरियल स्टैटिक इलेक्ट्रिसिटी क्रिएट करती है, जो पालतू जानवरों के बालों को आकर्षित करती है, जिससे उन्हें इकट्ठा करना आसान हो जाता है। रबर ग्लव्स की मदद से पालतू जानवरों के बालों को साफ करने के लिए थोड़े नम रबर के दस्ताना पहनें और कपड़े की सतहों (जैसे सोफे, कुशन या कार की सीट) पर अपना हाथ चलाएं। अगर आप चाहें तो कारपेट और रग्स पर स्क्वीजी का उपयोग करके पालतू जानवर के बालों को गुच्छों को इकट्ठा कर सकते हैं। 

जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है, लिंट रोलर्स लिंट को रिमूव करने में मदद करता है। हालांकि, इसकी मदद से पालतू जानवरों के बालों को भी आसानी से हटाया जा सकता है। लिंट रोलर्स चिपकने वाली सतहों जैसे कपड़ों, फर्नीचर व पर्दों से पालतू जानवरों के बालों को प्रभावी ढंग से उठाते हैं। आप चिपचिपी शीट को उन सतहों पर रोल करें जहां बाल दिखाई दे रहे हैं। बड़े एरिया के लिए, आप फर्नीचर के लिए डिज़ाइन किए गए बड़े लिंट रोलर्स का उपयोग कर सकते हैं।

फ़ैब्रिक सॉफ्टनर स्टैटिक को कम करता है और इससे पालतू जानवरों के बालों को लूज करने में मदद मिलती है। जिसकी वजह से साफ़ करना आसान हो जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आप एक स्प्रे बोतल में पानी के साथ एक बड़ा चम्मच लिक्विड फ़ैब्रिक सॉफ्टनर मिलाएं। आप सोफे, पर्दे या कालीन जैसी फ़ैब्रिक वाली सतहों पर इस मिश्रण की मदद से हल्का-सा स्प्रे करें। वैक्यूम करने या माइक्रोफ़ाइबर कपड़े से पोंछने से पहले घोल को कुछ मिनट तक सूखने दें।

पालतू जानवरों के बाल हटाने के लिए यह एक आसान लेकिन प्रभावी तरीका है। लिंट रोलर्स की तरह, स्टिकी टेप पालतू जानवरों के बालों से चिपक जाती है, जिससे इसे हटाना आसान हो जाता है। इसे इस्तेमाल करना भी आसान है। बस आप अपने हाथ के चारों ओर टेप की एक पट्टी लपेटें। इसमें स्टिकी साइड बाहर की तरफ होनी चाहिए। आप इसे उन जगहों को थपथपाएं, जहां पालतू जानवरों के बाल मौजूद हैं, खासकर कपड़ों, कुशन और कार के अंदरूनी हिस्सों पर। आप देखेंगे कि स्टिकी साइड पर पालतू जानवरों के बाल चिपक गए हैं।

Tips to Avoid Pet Fur
Tips to Avoid Pet Fur

फ्लोर के लिए हेयर रोलर का इस्तेमाल करना एक अच्छा विचार है। ये विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए रोलर हैं जो वैक्यूम के बिना भी फ्लोर से पालतू जानवरों के बाल उठाते हैं। इसलिए, अगर आपके घर के फ्लोर पर अक्सर पालतू जानवरों के बाल बिखरे मिलते हैं तो आपको हेयर रोलर की मदद लेनी चाहिए। आप इसे हार्डवुड, टाइल या लेमिनेट फर्श पर आसानी से रोल कर सकते हैं।

पालतू जानवर के बालों को क्लीन करने के लिए ड्रायर शीट का इस्तेमाल किया जा सकता है। ड्रायर शीट स्टैटिक का कम करती है और पालतू जानवरों के बालों को आकर्षित करती है, जिससे इन्हें सरफेस से हटाना आसान हो जाता है। पालतू जानवर को हटाने के लिए ड्रायर शीट से फर्नीचर, बेसबोर्ड और ब्लाइंड जैसी सतहों को पोंछें। इससे आसानी से वह सरफेस आसानी से क्लीन हो जाएंगे।

अगर आपने होम डिजाइन करते हुए उसमें कारपेट को शामिल किया है तो ऐसे में पालतू जानवर के बाल वहां पर सबसे अधिक पाए जाते हैं। ऐसे में उन बालों को क्लीन करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप कालीन पर बेकिंग सोडा को हल्के से छिड़कें, इसे 10-15 मिनट तक लगा रहने दें, और फिर अच्छी तरह से वैक्यूम करें। आप देखेंगे कि पालतू जानवर के बाल आसानी से हट जाएंगे। इस तरीके को अपनाने का एक फायदा यह भी है कि यह कारपेट से आने वाली बैड स्मेल को भी दूर करता है।आप इस उपाय का इस्तेमाल हर दिन कर सकते हैं और अपने घर व कालीन को साफ-सुथरा रख सकते हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...