Tips to Check Mango: गर्मियों के मौसम में बाजार में कई तरह के आम मिलते हैं। आम खाने का अपना ही एक अलग मजा है। आम खाना सेहत के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। आम खाने का शौक रखते हैं, तो आप बाजार में आम लेने के लिए तो जरूर गए होंगे। परफेक्ट आम खरीदना भी एक टास्क है।
यह भी देखें-दुबले-पतले शरीर से हैं परेशान, वजन बढ़ाने के लिए आजमाएं ये नुस्खे: Weight Gain Tips
आम का सीजन आते ही बाजार में आम की भरमार होती है। ऐसे में कई बार आम की पूर्ति करने के लिए उन्हें कैमिकल्स से पकाया जाता है। कैमिकल्स से पके आम खाना आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में बाजार से आम खरीदते वक्त आपको सर्तक होने की जरूरत है।
अगर आप बाजार से कैमिकल्स वाले आम नहीं खरीदना चाहती हैं, तो आपको कुछ खास टिप्स की मदद लेनी चाहिए। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही शानदार टिप्स के बारे में, जिनसे आप कैमिकल वाले आमों की पहचान कर सकते हैं।
आम के रंग से पहचाने

आम से रंग से आप इस बात की पहचान कर सकते हैं कि वो कैमिकल से पका हुआ तो नहीं है। कैमिकल से पके आमों पर हरे रंग के धब्बे दिखाई देते हैं। इस तरह के आम खरीदने से आपको बचना चाहिए। पूरी तरह पीले आम खरीदें। इसके अलावा सफेद या नीला भी कैमिकल से पका हुआ हो सकता है।
रस से पता लगाएं
जब आम को काटा जाता है, तो काटने के बाद भी अगर उसमें से रस नहीं निकलता तो वह आम कैमिकल से पका हुआ हो सकता है। ऐसे आम आर्टिफिशियल होते हैं। दरअसल कैमिकल से पकाए गए आमों में नाम का रस होता है या कई बार नहीं भी होता है।
पानी से करें कैमिकल की जांच

पानी की मदद से भी कैमिकल से पके आम की जांच की जा सकती है। इसके लिए एक बाल्टी में पानी लें और उसमें बाजार से खरीदे आम को डुबोएं। नेचुरली पके हुए आम हमेशा पानी में नीचे बैठ जाते हैं और जो आम कैमिकल से पके होंगे वो ऊपर की ओर तैरने लगेंगे।
स्वाद से करें आम की पहचान

स्वाद से भी आप बाजार में मिल रहे आम की जांच कर सकते हैं। आम को खरीदते वक्त आप उसे हल्का सा दबाकर देख सकते हैं। अगर आम काफी हार्ड है और ठीक से दब नहीं रहा, तो समझ जाएं कि वो कैमिकल की मदद से पकाया गया है। इस तरह के आम हमेशा आधे पके होते हैं। नेचुरली पका हुआ आम हमेशा छून में काफी सॉफ्ट होगा।
खाकर भी लग सकता है पता
अगर आप सामान्य किसी तरीके से आम के नेचुरल होने के बारे में पता नहीं लगा पा रहे हैं, तो आप उसे खाकर उसके स्वाद से भी उसकी जांच कर सकते हैं। कैमिकल वाले आम खाने पर मुंह में जलन महसूस हो सकती है। कैमिकल से पके आम का सेवन करने से पेट में दर्द, दस्त और उल्टी हो सकती है।
आम का आकार जरूर देखें

आम खरीदते हुए सबसे पहले उसके आकार को जरूर देखें। कैमिकल की मदद से पकाए गए आम काफी छोटे होते हैं।
आपको भी इस तरह के आम खरीदने से बचना चाहिए। ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।
