किचन की गंदी टाइल्स को साफ करने के हैक्स, आप भी आजमाएं: Tiles Cleaning Hacks
Tiles Cleaning Hacks

Tiles Cleaning Hacks: अगर घर का कोई हिस्सा सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है, तो वो है हमारा किचन। किचन में तरह-तरह का खाना बनने के चलते टाइल्स बहुत ही गंदी हो जाती है। किचन की गंदी टाइल्स आपको मेहमानों के आगे शर्मिंदा कर सकती है। अगर किचन की टाइल्स बहुत ही गंदी और चिपचिपी हो जाए, तो ऐसे में खाना बनाना भी मुश्किल हो जाता है।

यह भी देखें-एड़ियों में जमी डेड स्किन को रिमूव करने के लिए आजमाएं ये आसान नुस्‍खे: Foot Care

इसकी वजह से सेहत पर भी प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स की मदद से अपने किचन की गंदी टाइल्स को साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं किचन की चिपचिपी और चिकनी टाइल्स को साफ करने के आसान हैक्स के बारे में।

टाइल्स को नींबू से चमकाएं

Tiles Cleaning Hacks
clean the tiles with lemon

एक बर्तन में गरम पानी करें और उसमें नींबू का रस निचोड़ लें। इसी बर्तन में नींबू के छिलकों को भी डाल लें। इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इस पानी में अब थोड़ा सा लिक्विट सोप मिला लें। एक स्क्रबर की मदद से इस घोल को टाइल्स पर रगड़ें और इसे 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गरम पानी से टाइल्स को साफ कर लें। आपके चिकन की चमक बढ़ जाएगी।

बेकिंग सोडा से करें सफाई

clean with baking soda
clean with baking soda

तेल के निशान पड़ने से टाइल्स की चमक कम हो गई है, तो ऐसे में थोड़ा सा गरम पानी लें। इसमें बेकिंग सोडा डालकर गाढ़ा सा घोल तैयार कर लें। इस घोल को टाइल्स पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद गरम पानी और स्क्रबर की मदद से इसे रगड़कर साफ करें। आपकी किचन टाइल्स नई जैसी हो जाएंगी।

टाइल्स को साफ करेगा सिरका

किचन में लगी टाइल्स या मार्बल का फर्श भी बहुत जल्दी काला पड़ने लगता है। टाइल्स पर जमी गंदगी को साफ करने के लिए आपको एक बर्तन में पानी गरम कर लेना है। अब इसमें सफेद सिरका और डिशवॉश डालें। इस घोल को टाइल्स पर स्प्रे कर लें और कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद स्क्रब से टाइल्स को रगड़कर साफ करें।

ब्लीच से करें सफाई

clean with bleach
clean with bleach

किचन की गंदी टाइल्स साफ करने के लिए पानी और ब्लीच मिलाएं। इस घोल को स्प्रे बॉटल में डालें और इसे अपनी गंदी टाइल्स पर स्प्रे करें। इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद ग्लव्स पहनकर स्क्रबर की मदद से इसे रगड़कर साफ कर लें।

नमक लाएगा किचन की टाइल्स में चमक

किचन की टाइल्स को चमकदार बनाने के लिए नमक एक बेहतरीन उपाय है। एक स्क्रबर पर नमक और लिक्विड सोप डालें। इसे टाइल्स पर रगड़ें। इसके बाद इस पर गरम पानी डालें। इससे टाइल्स शीशे की तरह चमक जाएंगी। इसे हर दो हफ्ते में इस्तेमाल करने से टाइल्स हमेशा चमकती रहेंगी।

नमक और नींबू का घोल आएगा काम

salt lemon
salt and lemon

टाइल्स को साफ करने के लिए नींबू के रस और नमक का एक गाढ़ा सा घोल बना लें। इस घोल को टाइल्स पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे गरम पानी और डिटर्जेंट की मदद से रगड़कर साफ कर लें।

आप भी इन हैक्स की मदद से टाइल्स को साफ कर सकते हैं। इससे आप अपने घर में रखी चीजों से ही अपने किचन की चमंक को बढ़ा सकते हैं।