गुरुवार का व्रत रखने से मिलती है हर कार्य में सफलता, जानें इसका महत्व और नियम: Thursday Fast Benefits
Thursday Fast Benefits

Thursday Fast Benefits: हिंदू धर्म में सप्ताह के सातों दिनों का अलग-अलग महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित है। उसी प्रकार गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन को हिंदू धर्म में बहुत ही महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन को बृहस्पतिवार के नाम से भी जाना जाता है, जो बृहस्पति यानी गुरु के उपास्य दिन के रूप में माना जाता है। यह दिन विशेष रूप से बृहस्पति, ज्ञान, विद्या, धर्म, भक्ति, देवी लक्ष्मी और बुद्धि की पूजा के लिए जाना जाता है।

गुरुवार का व्रत भगवान विष्णु के लिए रखा जाता है। सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु की कृपा और आशीर्वाद पाने के लिए भक्तजन इस दिन विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं और तरह-तरह के उपाय करते हैं। ऐसा कहा जाता है कि केले के पेड़ की पूजा करके कुछ विशेष प्रावधानों के अनुसार यदि कोई इंसान गुरुवार का व्रत पूरा करता है, तो उसे विवाह, सुख, शांति सद्बुद्धि, गृहस्थ जीवन का सुख प्राप्त होता है।

Also read : तुलसी विवाह पर ऐसे करें तुलसी और शालिग्राम का श्रृंगार, मिलेगा मनचाहा फल: Tulsi Vivah 2023

गुरुवार व्रत का महत्व

Thursday Fast Benefits
Thursday Fast Benefits and Importance

गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है इस दिन गुरुदेव की पूजा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन गुरुदेव की विशेष पूजा अर्चना करने से भक्तजनों को बुद्धि, ज्ञान और सफलता की प्राप्ति होती है। कुंडली में गुरु दोष होने पर बृहस्पति की स्थिति कमजोर होती है। गुरुवार का व्रत रखने से कुंडली में मौजूद दोष खत्म हो जाता है। खासतौर पर विद्यार्थियों और अभ्यर्थियों को गुरुवार का व्रत करना चाहिए। इससे अध्ययन में सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद मिलता है।

गुरुवार व्रत के लाभ

  • गुरुवार का व्रत रखने से भगवान विष्णु बहुत प्रसन्न होते हैं साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।
  • जिन लोगों को विवाह संबंधी समस्याएं आ रही है। उन्हें गुरुवार का व्रत जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा केले के पौधे की पूजा करनी चाहिए। केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है।
  • ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार 16 गुरुवार का व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह से जुड़ी सभी परेशानियां दूर हो जाती है।

गुरुवार व्रत नियम

  • अगर आप गुरुवार का व्रत रखना चाहते हैं तो कम से कम 16 व्रत जरूर रखें।
  • केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए गुरुवार के दिन भूलकर भी केले का सेवन न करें।
  • गुरुवार का दिन भगवान विष्णु का दिन होता है और उन्हें पीले रंग की चीजें अत्यंत प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन आप चने की दाल, केला आदि भगवान को अर्पित करने के बाद गरीबों में बांट सकते है।
  • गुरुवार के दिन पीले भोजन का सेवन जरूर करें। इस दिन काली दाल की खिचड़ी या चावल का सेवन करना वर्जित होता है।