Madhya Pradesh Tourism
Madhya Pradesh Tourism

Madhya Pradesh Tourism: मध्य प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां की संस्कृति, परंपरा, इतिहास, रहन-सहन, बोली और खानपान की वजह से इसे हिंदुस्तान के दिल के नाम से पहचाना जाता है। हिंदुस्तान के इस दिल में घूमने फिरने के लिए एक से बढ़कर एक स्थान मौजूद है। जब आप यहां जाएंगे तो आपको धार्मिक से लेकर प्राकृतिक और ऐतिहासिक सभी तरह के स्थान मिल जाएंगे।

अपनी टूरिस्ट डेस्टिनेशन की वजह से मध्य प्रदेश को देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक पहचाना जाता है। जब भी घूमने फिरने की प्लानिंग होती है तो अक्सर लोग मध्य प्रदेश का दीदार करने के बारे में सोचते हैं। यहां खजुराहो के ऐतिहासिक स्मारकों के साथ सांची स्तूप, पचमढ़ी हिल स्टेशन, महेश्वर के घाट, उज्जैन के मंदिर और कई सारे प्रसिद्ध स्थान मौजूद हैं। आज हम आपको मध्य प्रदेश की सबसे खूबसूरत गांव के बारे में बताते हैं जो विदेशियों के बीच भी मशहूर है।

हम मध्य प्रदेश के जिस गांव की बात कर रहे हैं वह बहुत ही खूबसूरत है और इसे सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के अवार्ड से नवाजा भी गया है। यह गांव सावरवानी है, जहां जाने के बाद यहां की असीम शांति आपका दिल जीत लेगी। अगर आप गांव की संस्कृति को पास से देखना और समझना चाहते हैं, तो यह जगह आपका इंतजार कर रही है।

यह गांव मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के अंतर्गत आता है। यह बहुत ही सुंदर है और अक्सर पर्यटकों को आकर्षित करने का काम करता है। केवल आसपास के इलाकों और देशभर से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक यहां घूमने के लिए आते हैं। यहां जो पर्यटक आते हैं उनके रुकने के लिए होमस्टे की व्यवस्था मध्य प्रदेश टूरिज्म की तरफ से की गई है।

Madhya Pradesh Tourism
Sawarwani Village

छिंदवाड़ा के इस गांव में घूमने आने वाले पर्यटकों को आदिवासी लोक संस्कृति को पास से देखने और उनकी रस्मों रिवाज और परंपराओं को जानने का मौका मिलता है। यहां जाने के बाद उन्हें आदिवासियों के रहन-सहन, पहनावे, बोलचाल और खान-पान की जानकारी भी मिलती है।

आदिवासी संस्कृति की झलक के साथ यहां प्रकृति की अद्भुत सुंदरता को निहारा जा सकता है। अगर आप प्रकृति के बीच समय गुजारना पसंद करते हैं तो यहां जा सकते हैं। इस गांव के आसपास खूबसूरत जंगल और पहाड़ मौजूद हैं, जो इसकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करते हैं। आप चाहे तो जंगलों और पहाड़ों को निहार सकते हैं और फोटोग्राफी के शौकीन यहां तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं।

इस सुंदर से गांव में घूमने फिरने के अलावा होमस्टे में रुकने के दौरान देसी अंदाज में बनाए गए खाने का आनंद भी लिया जा सकता है। यहां जो भी व्यंजन बनते हैं वह पूरी तरह से देसी अंदाज में चूल्हे पर तैयार किए जाते हैं। यह भोजन बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

Village
Beautiful Village

भारत एक ऐसा देश है जो हमेशा से ही दुनियाभर के दूसरे देशों के लिए कौतूहल का विषय रहा है। यहां की संस्कृति, परंपरा, रहन-सहन और खानपान को जानने के लिए अक्सर लोग विदेशों से लेकर घूमने आते हैं। मध्य प्रदेश का ये खूबसूरत सा गांव भी विदेशी सैलानियों के बीच बहुत प्रसिद्ध है। विदेशी पर्यटक यहां आदिवासी संस्कृति को करीब से जानने के लिए पहुंचते हैं।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...