केले के पेड़ पर दूध डालने से होते है ये फायदे: Banana Tree Worship
Pour Milk on Banana Tree

केले के पेड़ पर दूध डालने से होते है ये फायदे

हिन्दू धर्म के अनुसार माना जाता है कि इस पेड़ में भगवान नारायण का वास होता है। वहीं इस पेड़ की पूजा करने से भगवान नारायण प्रसन्न भी होते है। केले के पेड़ की पूजा के साथ साथ अगर केले के पेड़ पर दूध चढ़ाया जाता है तो इससे आपको बहुत लाभ मिलते है।

Banana Tree Worship: हिन्दू धर्म में पेड़ों की पूजा का विशेष प्रावधान है। वहीं हिन्दू धर्म के अनुसार कई तरह के पेड़ों की पूजा भी की जाती है। माना ये जाता है कि अलग अलग पेड़ों पर अलग अलग देवी देवता का वास होता है। इन पेड़ों की पूजा करने से मनुष्य को कई तरह के लाभ भी मिलते है इससे घर की मुसीबत दूर होती है और घर में सुख समृद्धि वास करती है। इन्हीं पेड़ों में से आज हम बात कर रहे है केले के पेड़ की। केले के पेड़ की पूजा के बारे में तो सब जानते ही है। हिन्दू धर्म के अनुसार माना जाता है कि इस पेड़ में भगवान नारायण का वास होता है। वहीं इस पेड़ की पूजा करने से भगवान नारायण प्रसन्न भी होते है। केले के पेड़ की पूजा के साथ साथ अगर केले के पेड़ पर दूध चढ़ाया जाता है तो इससे आपको बहुत लाभ मिलते है। तो चलिए आगे जानते है कि केले के पेड़ की पूजा के साथ दूध चढ़ाने से क्या फायदे होते है।

Also read: साल 2024-2025 में आपके जीवन में क्या बदलाव लाएगा देवगुरु? जानें किस राशि को होगा लाभ

Banana Tree Worship
There is financial gain by offering milk to the banana tree.

जैसे कि हमने आपको बताया कि केले के पेड़ पर नारायण एवं भगवान विष्णु वास करते है। वहीं धन की देवी माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी है। जब भगवान विष्णु प्रसन्न होते है तो माता लक्ष्मी भी आप पर प्रसन्न होती है और आपके घर से धन बाधित करने वाले दोष दूर होते है। जिससे घर की आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है और घर में होने वाली पैसों की तंगी, कर्जा, व्यापार में होने वाले नुक्सान इन सभी मुसीबतों से छुटकारा मिलता है।

हिन्दू धर्म के अनुसार केले के पेड़ पर गुरु गृह का वास होता है। अगर आपकी कुंडली में गुरु ग्रह रुष्ट है तो आपको आपकी जिंदगी में कई तरह के संकट जैसे शादी न होना, व्यापार खराब होना, नौकरी में रूकावट जैसी कई तरह की समस्याएं होती है। इसलिए जब आप केले के पेड़ की पूजा के दौरान उसपर दूध चढ़ाते है तो इससे आपकी कुडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और आप संकटों से निजात पाते है।

Offering milk to banana tree
Offering milk to banana tree increases progress

वास्तु के अनुसार अगर आप केले के पेड़ की पूजा के साथ उसपर दूध चढ़ाते है तो इससे आपके व्यापार और नौकरी पर आने वाले संकट और रूकावट दूर होती है जिससे आप तेजी से तरक्की करते है। आपका व्यापार बढ़ता है, नौकरी में सफलता मिलती है इसके साथ साथ व्यावाहिक जीवन भी खुशहाल बना रहता है। अगर आप अपने जीवन में तरक्की पाना चाहते है तो आपको गुरूवार के दिन केले के पेड़ की पूजा करने के बाद केले के पेड़ पर दूध जरुर चढ़ाना चाहिए।

जिन लोगों के विवाह में बाधा आ रही हो, अगर वह प्रतिदिन केले की पेड़ की पूजा कर उसपर दूध अर्पित करते है तो उनके विवाह के योग जल्दी बनने लगते है। वहीं ये भी बताया गया है कि जो भी व्यक्ति रोजाना केले की पूजा करता है उसके घर के सन्तान हमेशा संकटों से दूर रहती है और उनका जीवन सुखमय होता है।  

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...