TV Unit Design
TV Unit Design

घर को बनाएं स्मार्ट होम, ले आएं आज ही ये स्मार्ट गैजेट्स

इन्हें ऑपरेट करना बहुत ही आसान है। इन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल में लाया जाता है।

Smart Home Appliances: आजकल के डिजिटल युग में ना जाने कितने ही ऐसे उपकरण आ गए हैं जिन्हें आसानी से एक ऍप के जरिये भी ऑपरेट किया जा सकता है। ये देखने में काफी फैंसी और मॉडर्न लगते हैं। देखने में बेशक आपको ये लगे की इन्हें ऑपरेट करना बहुत टेढ़ा काम होगा, लेकिन असल में ऐसा है नहीं। इन्हें ऑपरेट करना बहुत ही आसान है। इन्हें कई तरीकों से इस्तेमाल में लाया जाता है। सेंसर टच, ब्लूटूथ डिवाइस, ऍप के जरिये इन्हें ऑपरेट करना बहुत आसान है,

आप मीलों दूर बैठे बैठे भी इन्हें आसानी से ऑपरेट कर सकते हैं।

घर सजाये रखने के लिए समय समय पर उसकी साफ़ सफाई की जाए तो घर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। आजकल हर कोई अपने घर में एक हेल्पर चाहता ही है ताकि वो घर की अच्छे से सफाई कर सके। जिस दिन आपकी हेल्पर ना आये आपका काम भी काफी बढ़ जाता है। अब ऐसे में आपके पास एक बहुत स्मार्ट विकल्प है। बाजार में बहुत आसानी से मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक मॉप आपका काम पूरी तरह से आसान बना देंगे।

घर में इस्तेमाल होने वाले नार्मल CCTV कैमरा बहुत समय पहले से चले आ रहें हैं। इनका इस्तेमाल घर की सुरक्षा के लिए किया जाता है। लेकिन आजकल इन नार्मल CCTV कैमरा से हटकर स्मार्ट कैमरा आने लगे हैं। इन्हें आप ब्लूटूथ से कनेक्ट कर सकते हैं और साथ ही इनसे कनेक्टेड ऍप को डाउनलोड कर के आसानी से अपने घर में हो रही हर एक्टिविटी देख सकते हैं। देखने के साथ साथ आप घर से काफी दूर होने पर भी एक माइक्रोफोन के जरिये आवाजें सुन भी सकते हैं

घर की बेहतरीन सिक्योरिटी के लिए आजकल चलने वाले डिजिटल और स्मार्ट लॉक का इस्तेमाल आजकल बहुत बढ़ गया है। ये स्मार्ट डोर लॉक देखने में जितने आकर्षक होते हैं उतने ही हाई सिक्योरिटी भी देते हैं। इन्हें कई तरीके से ऑपरेट किया जा सकता है। आप इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर इस्तेमाल कर सकते हैं, ब्लूटूथ के जरिये मोबाइल का इस्तेमाल कर के इन्हे ऑपरेट करना भी बहुत आसान है। एक तरह के पैटर्न वाला पासवर्ड डालकर भी इस लॉक को इस्तेमाल किया जा सकता है। आजकल सबसे स्मार्ट सिस्टम है मोबाइल में ऍप डाउनलोड कर के भी इसे उसे कर सकते हैं। ये लॉक काफी अच्छी क्वालिटी के होते हैं और ये काफी सेफ भी माने जाते हैं।

फ्रिज, कूलर फैन, टीवी के साथ साथ आजकल वाशिंग मशीन, बल्ब और फैंसी लाइट आदि सभी को ब्लूटूथ के जरिये चलाया जा सकता है। टेम्परेचर कम ज्यादा करना वॉल्यूम बढ़ाना, स्पीड कम ज्यादा करना स्विच ऑफ या ऑन करना भी इन सभी स्मार्ट एप्लायंसेज के साथ आसानी से किया जा सकता है। इस से आपका काफी टाइम बच जाता है और जो चीजें ऍप के जरिये ऑपरेट की जा सकती हैं उन्हें आप कहीं भी बैठे बैठे इन अप्प्स के जरिये कण्ट्रोल कर सकते हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...