दूल्हा दुल्हन शादी से पहले होने वाली घबराहट से इन 4 तरीको से पाएं छुटकारा: Pre-Marriage Anxiety
Pre-Marriage Anxiety

शादी से पहले होने वाली घबराहट का अचूक उपाय हैं ये 4 टिप्स

मन में बहुत सी बातें चल रहीं होती है, सब कैसे होगा, आगे क्या होगा, अपने होने वाले जीवन साथी के साथ हम मैनेज तो कर पाएंगे ना।

Pre-Marriage Anxiety: शादी से पहले होने वाली घबराहट हर होने वाले दूल्हा दुल्हन के लिए आम बात है। जाहिर सी बात है शादी हर व्यक्ति के जीवन में काफी बदलाव लाती है। इन सभी बातों के बारे में सोच कर होने वाले दूल्हा दुल्हन के मन में बहुत सी बातें घूमती हैं और इस तरह घबराहट बढ़ने लगती है। मन में बहुत सी बातें चल रहीं होती है, सब कैसे होगा, आगे क्या होगा, अपने होने वाले जीवन साथी के साथ हम मैनेज तो कर पाएंगे ना। और भी ना जाने कितने ही सवाल होने वाले नए जोड़े को परेशान किए रहते हैं।

अगर आप भी अपने आस पास किसी को ऐसा महसूस करते हुए देखें तो हमारे बताये ये टिप्स उनके साथ जरूर शेयर कीजियेगा।

Pre-Marriage Anxiety
Yoga will work

घबराहट और बेचैनी से छुटकारा पाने के लिए योगा का सहारा लीजिये। सुबह उठाकर 10 -15  मिनट योगा कीजिये और रात में सोने से पहले भी यही योगा दोहराइये। प्राणायाम और कपालभांति इसके अचूक उपाय हैं। इस तरह आपका मन शांत रहेगा और बेचैनी भी कम होगी। धीरे धीरे आप देखेंगे की आप अब पहले से काफी अच्छा महसूस कर रहे हैं। योगा के साथ साथ अगर आप ध्यान लगा सकते हैं तो ये आपके मन को स्थिर कर देगा साथ ही आप शान्ति और सुकून का अनुभव कर पाएंगे।

Loneliness
Loneliness

शादी से पहले मन में होने वाली घबराहट की वजह से दिमाग में हज़ारो सवाल उछाल कूद कर रहे होते हैं। इसके लिये बहुत ही आसान सा उपाय है। अपने किसी ख़ास के साथ समय बिताएं, आपकी बहन भाभी दोस्त या कोई ऐसा रिश्तेदार जिसकी मौजूदगी में आप काफी सकारात्मक महसूस कर पाते हैं। अपने मन में चल रहे सवालों के बारे में उन्हें बताइए, यक़ीनन वो आपकी मदद करेंगे और मन की बात बाहर निकल जाने पर आप भी थोड़ा शांत महसूस कर पाएंगे।

Stay connected
Stay connected

शादी से पहले अपने पार्टनर से फ़ोन पर बात करते हुए या मिलने पर उनके रिश्तेदारों के बारे में जान्ने की कोशिश करें और अपने परिवार के सदस्यों के बारे में उन्हें बताएं। इस तरह आप दोनों एक दूसरे के रिश्तेदारों से अच्छी तरह परिचित हो जाएंगे और सबका स्वभाव जान लेने के बाद आपको पता रहेगा किसीके साथ किस तरह से बात करनी है। इस तरह आपका इम्प्रैशन भी अच्छा पड़ेगा और घबराहट भी कोसों दूर भाग जायेगी।

Wedding rituals
Wedding rituals

अगर आप अपनी ही कम्युनिटी में शादी कर रहें हैं तब भी थोड़े बहुत रीती रिवाज अलग होते ही हैं। अगर कहीं आप दूसरी कम्युनिटी में शादी कर रहें हैं तो सबसे पहला दर आपके मन में उनकी रस्मों को ले कर रहता है। ऐसे में अपने पार्टनर से उनके रस्मों रिवाज के बारे में जानकारी लें, उन्हें अच्छी तरह समझने की कोशिश करें। अपने घर में होने वाली रस्में भी उन्हें अच्छी तरह समझाएं। इस तरह आधा दर तो यूँ ही निकल जाएगा। अब शादी के कुछ दिनों बाद होने वाली रस्मों के बारें में आप साथ बैठ कर आराम से अपनी बातें साझा करें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...