Dragon fruit का सेवन करें रोजाना, चमकदार और मजबूत होंगे दांत: Teeth Whitening Fruit
Teeth Whitening Fruits

Teeth Whitening Fruits: आपकी पर्सनैलिटी को बढ़ाने में आपकी खूबसूरत और प्यारी सी स्माइल का बहुत बड़ा रोल होता है। चेहरे पर जो चीज सबसे पहले नजर आती है, वो है हमारे सफेद दांत। क्या हो अगर आपके दांत पीले हों। ये आपकी पर्सनैलिटी को खराब कर सकते हैं। दांतों की मजबूती का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी होता, वरना बहुत कम उम्र में ही आपके दांत कमजोर हो सकते हैं और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

यह भी देखें-सपने में दिखती हैं ऐसी चीजें तो होता है धनलाभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र- Dreams Signs

अगर आपके दांत कमजोर होंगे, तो आपका भोजन भी आप सही से चबा नहीं पाएंगे और इसे पचा पाना भी आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। दांतों की सेहत के लिए ओरल हाइजीन को बनाए रखना बहुत ही जरूरी है।

डाइट में कैल्शियम रिच फूड्स को शामिल करके आप अपने दांतों की हेल्थ का ख्याल रख सकते हैं। आइए आपको बताते है ऐसे फलों के बारे में जिनका सेवन करने से आपके दांत चमकदार और मजबूत बन सकते हैं।

केला खाएं

Teeth Whitening Fruits
Banana For Teeth

केला आयरन और कैल्शियम का बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है, जो दांतों की हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छे मानें जाते हैं। दांतों पर जमे प्लाक को साफ करने के लिए केले का सेवन काफी फायदेमंद है। ये आपके दांतों को मजबूत बनाने का भी काम करता है। केला बैक्टीरिया को दूर करने में सहायक होता है। इसके सेवन से आपके दांतों में जमी गंदगी भी दूर होती है।

संतरा है फायदेमंद

संतरें के अंदर विटामिन्स और मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। संतरे में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसे दांतों की हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप संतरे के छिलकों का पाउडर बनाकर भी अपने दांतों को मोतियों की चमक दे सकते हैं।

तरबूज से आएगी चमक

eat watermelon
eat watermelon

गर्मियों के मौसम में बाजार में तरबूज बहुत ही आसानी से मिल जाते हैं। इसके अंदर भरपूर मात्रा में पानी होता है। इसके अंदर मैग्नीशियम, जिंक, पोटेशियम, आयरन और आयोडीन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें मौजूद ये सभी गुण आपके दांतों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।

स्ट्रॉबेरी का करें सेवन

खट्टे फल दांतों की हेल्थ के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इसी तरह स्ट्रॉबेरी का सेवन आपके दांतों को मजबूती और चमक देने का काम करता है। इसके अंदर मॉलिक एसिड होता है, जो दांतों की गंदगी को दूर करने के लिए जाना जाता है। इसमें मौजूद फाइबर दांतों के बैक्टीरिया को दूर करता है और दांतों की चमक को भी बढ़ाता है।

सेब का करें सेवन

apple
eat apple

सेहत को बेहतर बनाने के लिए रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है। सेब का रस दांतों के पीलेपन को कम करने में मदद करता है। इसके सेवन से आपके दांतों को मजबूती भी मिलती है। यह दांतों के लिए नेचुरल स्क्रबर का काम करता है। ऐसे में आपको भी अपनी डाइट में एक सेब को जरूर शामिल करना चाहिए।

अगर आप भी चाहती हैं कि आपके दांत भी मोतियों की तरह चमकें और मजबूत बनें, तो आपको भी इन फलों का सेवन करना चाहिए। ये आपके सफेद दांतों का सपना पूरा कर सकते हैं।