dreams signs

Dreams Signs: अच्छी नींद के साथ अच्छे सपने देखना सभी को बेहद पसंद होता है। कहते हैं कि सपनों की दुनिया एक अलग ही दुनिया होती है। सपनों की दुनिया में व्यक्ति का खुद पर कोई नियंत्रण नहीं होता। स्वप्नशास्त्र के अनुसार, नींद में सपने आना हमारे भविष्य में होने वाली घटनाओं के पूर्वानुमान होते है।

इन सपनों से हम जिंदगी में होने वाली कई चीजों के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं। नींद में देखे गए कुछ सपने हमारे लिए शुभफलदाई होते हैं तो वहीं कुछ सपने हमें भविष्य की कुछ बुरी घटनाओं के प्रति सतर्क भी करते हैं। स्वप्नशास्त्र में बताया गया है कुछ विशेष वस्तुओं और जानवरों के सपने देखना बहुत ही शुभ माना गया है।

इस तरह की चीजों के सपने व्यक्ति के भविष्य में होने वाली आर्थिक उन्नति और तरक्की से जुड़े होते है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा यह बताएंगे कि सपने में कौन सी चीजों को देखने से हमें धन लाभ के शुभ संकेत मिलते है।

सपने में ऐसी चीजें दिखने पर होता है धनलाभ

dreams signs-सपने

स्वप्नशास्त्र के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति को सपने में देवताओं की छवि दिखे तो उस व्यक्ति को बहुत जल्दी धन की प्राप्ति होती है। गाय में देवताओं का वास होता है। इसलिए यह माना जाता है सपने में गाय का दिखना भविष्य में होने वाली तरक्की का प्रतीक है।

सपने में हाथी का दिखाई देना शुभ संकेत है। स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में हाथी दिखाई देने का अर्थ है कि व्यक्ति की धन संपदा के साथ साथ मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। यदि किसी को सपने में सफेद घोड़े नजर आते हैं तो इसका मतलब है कि व्यक्ति का भाग्य उसके हर काम में उसे सफलता दिलाएगा।

स्वास्तिक हिंदू धर्म में शुभता का प्रतीक है। इसलिए सपने में स्वास्तिक के दिखाने का अर्थ है की हमें कार्यक्षेत्र में बहुत जल्दी सफलता मिलने वाली है।

स्वप्नशास्त्र के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी यह माना जाता है कि सपने में कमल के फूल के दर्शन होने का मतलब है कि व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होने वाली है। जलते हुए दीपक को सपने में देखने से यह संकेत मिलता है कि व्यक्ति का कोई अटका हुआ काम पूरा होने वाला है और उस काम में उसे निश्चित रूप से सफलता भी प्राप्त होगी।

dreams signs-सपने

किसी मंदिर की घंटियों की ध्वनि या शंखनाद की ध्वनि सपने में सुनाई दे तो इसका अर्थ ही कि व्यक्ति को अचानक से बहुत अधिक धनलाभ होने वाला है। हरे भरे बाग बगीचों को सपने में देखने का अर्थ व्यक्ति की आर्थिक उन्नति से होता है।

यदि कोई व्यक्ति सपने में खुद को पान खाते हुए देखता है तो यह उसकी बढ़ती सुख समृद्धि का प्रतीक है। यदि कोई छोटा बच्चा हंसते हुए सपने में दिखाई दे तो यह समझना चाहिए कि स्वयं भगवान ने सपने में दर्शन दिए है। सपने में किसी महिला को 16 श्रृंगार के साथ देखना घर पर मां लक्ष्मी के आशीर्वाद का संकेत होता है।

यह भी पढ़ेंः किस दिन कौनसा काम करने से मिलती है सफलता? जानें शास्त्रों में दर्ज ये बातें: Vastu Shastra