Surya Grah Upay: पौराणिक काल से ही हमारे जीवन में ग्रह नक्षत्रों का विशेष स्थान रहा है। हिंदू धर्म में व्यक्ति के जन्म के बाद उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की दिशा देखी जाती है। जैसे मंगल ग्रह, शुक्र ग्रह, बुध ग्रह, सूर्य ग्रह आदि। क्योंकि ग्रहों की दिशा व्यक्ति के जीवन को पूरी तरह से प्रभावित करती है। ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह की दिशा का असर व्यक्ति के कार्य क्षेत्र से लेकर उसके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है। पुरुषों के जीवन में सूर्य ग्रह उनके पिता से जुड़ा होता है जबकि महिलाओं के जीवन में में सूर्य ग्रह उनके पति से जुड़ा होता है। इन सबके अलावा सूर्य ग्रह के कमजोर होने से महिलाओं को सूर्य दोष लगता है जिससे महिलाओं की सेहत पर भी विपरीत असर पड़ता है। आज इस लेख के द्वारा हम जानेंगे कि सूर्य ग्रह के कमजोर होने से महिलाओं के जीवन में कौनसी समस्याएं आती हैं और सूर्य दोष दूर करने के उपाय कौनसे हैं।
महिलाओं की सेहत पर प्रभाव

किसी भी जातक की कुंडली में सभी ग्रहों में सबसे अधिक महत्वपूर्ण सूर्य ग्रह होता है। इसलिए सूर्य ग्रह के दोष भी अधिक होते हैं। ज्योतिषशास्त्र में बताया गया है कि सूर्य ग्रह के कमजोर होने से महिलाओं को मानसिक और शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ता है। सूर्य ग्रह के कमजोर होने से घर की महिलाएं आंख, हड्डियों और दिल से संबंधित बीमारियों से पीड़ित होती हैं। साथ ही नौकरीपेशा महिलाओं के कार्यक्षेत्र में भी बाधाएं आती हैं। सूर्य ग्रह के दोष के कारण होने वाली मानसिक अशांति से महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है और गुस्सा बढ़ने लगता है। सूर्य दोष के कारण महिलाओं को त्वचा संबंधी रोग हो जाते हैं। महिलाओं के शरीर के हार्मोन्स असंतुलित हो जाते हैं, जिसके कारण उन्हें थायरॉइड, डिप्रेशन और रक्तचाप से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं।
सूर्य ग्रह दोष निवारण के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर सूर्य ग्रह को मजबूत किया जा सकता है। सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए महिलाओं को रविवार के दिन जल्दी नहाकर लाल वस्त्र पहनने चाहिए और सूर्य देव का ध्यान करते हुए ॐ ह्रां ह्रीं ह्रौं स: सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। सूर्य देव को अर्घ्य देते समय जल में लाल चंदन, लाल फूल, चावल के दाने मिलाकर जल अर्पित करना चाहिए। साथ ही सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करते हुए ध्यान लगाना चाहिए। सूर्य ग्रह को मजबूत करने के लिए रविवार का व्रत करने से सभी शारीरिक कष्टों में राहत मिलती है। महिलाओं को यह भी ध्यान रखना चाहिए की रविवार के दिन भूलकर कर भी नमक का सेवन न करें। रविवार का व्रत करने से और रविवार के दिन बिना नमक का सात्विक भोजन करने से सूर्य देव प्रसन्न होते है और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
यह भी पढ़ें: हल्दी की गांठ के उपाय लायेंगे आपके जीवन में खुशहाली, होगी आर्थिक उन्नति: Vastu Turmeric Remedies
