गर्मी में जा रही हैं घर से बाहर, अपने हैंड बैग में जरूर रखें ये चीजें: Summer Care
Summer Care

Summer Care: हैंडबैग किसी भी महिला और युवती के लिए वो जादुई पिटारा है, जिसमें उनकी जरूरत की हर चीज होना जरूरी है। दरअसल, हैंडबैग आपको स्टाइल के साथ ही कंफर्ट भी देता है। आपको पता होता है कि जो चीज आपको चाहिए वो हैंडबैग में है। लेकिन गर्मियों के दिनों में आपको अपने हैंडबैग को और भी सावधानी से तैयार करना चाहिए, जिससे आपको ऑफिस, मार्केट या फिर ट्रेवल के दौरान परेशानी न हो। आइए जानते हैं कि आपके हैंडबैग में क्या-क्या होना चाहिए- 

वॉटर बॉटल

Summer Care
While going out of the house, keep a small water bottle in your handbag.

गर्मियों के दिनों में बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए हमें पानी की जरूरत ज्यादा होती है। ऐसे में घर से बाहर जाते समय अपने हैंडबैग में एक छोटी वाटर बॉटल जरूर रखें। महिलाओं की इसी जरूरत को समझते हुए इन दिनों बाजार में हैंडबैग वाटर बॉटल्स के कई खूबसूरत विकल्प मौजूद हैं।

ट्रेल मिक्स

घर से बाहर जा रही हैं तो अपने हैंडबैग में ट्रेल मिक्स रखना न भूलें।
When going out of the house, do not forget to keep trail mix in your handbag.

घर से बाहर जा रही हैं तो अपने हैंडबैग में ट्रेल मिक्स रखना न भूलें। कुछ बादाम, काजू, किशमिश, मखाने, चने या फिर रोस्टेड चना जोर गर्म जैसे मिक्स का एक पाउच साथ में जरूर रखें। क्योंकि ग​र्मी के दिनों में खाना जल्दी खराब होता है, ऐसे में बाहर का खाना बहुत ज्यादा सेफ नहीं होता। कई बार भूख के कारण चक्कर तक आ जाते हैं। इसलिए ये छोटा सा पाउच आपको एनर्जी देता रहेगा।

वेट वाइप्स

अपने हैंडबैग में वेट वाइप्स हमेशा रखें।
Always keep wet wipes in your handbag.

गर्मियां हैं और आप बाहर जा रही हैं तो पसीना आना तो स्वाभाविक है। ऐसे में स्किन पर धूल मिट्टी भी ज्यादा जम जाती। इसलिए अपने हैंडबैग में वेट वाइप्स हमेशा रखें। इससे चेहरा साफ करने से न सिर्फ आपकी स्किन पर लगी गंदगी दूर होगी, बल्कि आप फ्रेश भी फील करेंगी। अगर आपके साथ बच्चे हैं तो ये आपके लिए और भी जरूरी हैं।  

सनस्क्रीन लोशन

प्रचंड गर्मी के दौर में बाहर निकलते समय अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
It is very important to take care of your skin while stepping out in the scorching heat.

प्रचंड गर्मी के दौर में बाहर निकलते समय अपनी स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। घर से निकलते समय आप सनस्क्रीन जरूर लगाए। साथ ही अपने हैंडबैग में भी एक सनस्क्रीन कैरी करें। इसे हर एक से डेढ़ घंटे में री अप्लाई कर लें। इससे अपनी स्किन सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षित रहेगी। कोशिश करें 50 एसपीएफ या इससे ज्यादा वाले सनस्क्रीन यूज करें।

सनग्लासेस

धूप में घर से बाहर जा रही हैं तो अपनी आंखों को सेफ रखना जरूरी है।
If you are going out of the house in the sun then it is necessary to keep your eyes safe.

धूप में घर से बाहर जा रही हैं तो अपनी आंखों को सेफ रखना जरूरी है। इसलिए अपने सनग्लास हमेशा हैंडबैग में रखें। कई बार जल्दबाजी में ये घर पर ही छूट जाते हैं और फिर आपको परेशान होना पड़ता है। इसलिए सनग्लास हमेशा बैग में रखें। इससे आपकी आंखें धूप के साथ ही धूल मिट्टी से भी बचेंगी।

परफ्यूम या डियोड्रेंट

अपने हैंडबैग में परफ्यूम या डियोड्रेंट जरूर कैरी करें।
Do carry perfume or deodorant in your handbag.

अपने हैंडबैग में परफ्यूम या डियोड्रेंट जरूर कैरी करें। गर्मियों में हमें पसीना अधिक आता है। ऐसे में खुद को फ्रेश और कॉन्फिडेंट रखने के लिए जरूरी है कि आप एक अच्छा परफ्यूम या डियोड्रेंट साथ रखें और जरूरत पड़ने पर उसे यूज करें।  

हैंड सैनिटाइजर और टॉयलेट सीट सैनिटाइजर

हैंड  सैनिटाइजर  की एक छोटी बॉटल आप हमेशा अपने हैंडबैग में कैरी करें। इसी के साथ टॉयलेट सीट सैनिटाइजर भी साथ में रखें। गर्मियों में वजाइनल इंफेक्शन की समस्या अधिक होने का डर रहता है। ऐसे में अगर आपको मजबूरी में बाहर का टॉयलेट यूज करना पड़ रहा है तो आप टॉयलेट सीट सैनिटाइजर अप्लाई करने के बाद ही इसे यूज करें। इससे आप सेफ रहेंगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...