स्ट्रेस दूर करने के लिए घर की बालकनी में लगाएं ये पौधे: Stress Relieving Plants
Stress Relieving Plants

Stress Relieving Plants: आजकल की दौड़भाग वाली जिंदगी में हमें हर समय स्ट्रेस फील होता है। और साथ ही परिवार भी छोटे हो गए हैं। ऐसे में अकेलापन भी होना आपको स्ट्रेस देता है। ऐसे में जरूरी है कि आप घर में कुछ ऐसी चीजों पर ध्यान दें। जिससे आप स्ट्रेस फ्री रहें। प्रकृति हमारे दिमाग को सुकून देने का काम करती है, ऐसे में जरुरी है आपका प्रकृति के करीब रहना। शहरों में रहते हुए रोजाना प्रकृति के समीप जा पाना मुश्किल है ऐसे में कई ऐसे पौधे हैं, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं। इन पौधों को आप अपने घर की बालकनी में लगाकर कुछ हद्द तक अपने स्ट्रेस को कम कर सकते हैं।

बेसिल पौधा

बेसिल का पौधा सेहत की दृष्टि से बेहद फायदेमंद होता है। पेट में अल्सर, गले का इंफेक्शन या फिर किसी कीड़े ने काट लिया हो तो ये पौधा काफी फायदेमंद साबित होता है। और यदि मानसिक रोग से सम्बंध के बारे में बात करें तो भी ये काफी फायदेमंद है। क्योंकि आपको हमेशा स्ट्रेस फ्री रखता है। क्योंकि इस पौधे से निकलने वाले तत्व का प्रभाव सीधा आपके दिमाग पर पड़ता है।

जैस्मिन का पौधा

Stress Relieving Plants
Stress Relieving Plants-Jasmine Plants

घर में बालकनी में लगाने के लिए इससे अच्छा कोई पौधा नहीं सकता है। सबसे बड़ी बात इसके फूल जितने खबसूरत होते हैं उतनी ही प्यारी इसकी खुशबु होती हैं। जैस्मिन के पौधे की खुशबु आपको स्ट्रेस फ्री रखने में मदद करती है। इसकी खुशबु न सिर्फ आपके दिमाग पर असर करती है उतना ही प्रभाव शरीर पर भी होता है। सुबह-सुबह इस पौधे की खुशबु को सूंघना आपको ताजगी भरा महसूस करवाता है।

एलोवेरा का पौधा

यदि एलोवेरा के पौधे की बात की जाए तो ये एक ऐसा पौधा है जिसे ज्यादा देखरेख की जरूरत नहीं होती है। साथ ही उसमें जो जेल होता है वे बहुत ही फायदेमंद होता है। ये पौधे घर में लगे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में से निकलने वाली हानिकारक तरंगों से आपकी रक्षा करता है। साथ ही आपके अंदर से नकारात्मक चीजों को खत्म करता है जिससे आप स्ट्रेस फ्री और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते है।

स्नेक प्लांट

Stress Relieving Plants
Stress Relieving Plants-Snacks Plant

इस पौधे को बालकनी में लगाने का एक अच्छा ऑप्शन है। इसको भी ज्यादा देखरेख करने की जरूरत नहीं है। ये आस-पास से ज्यादा मात्रा में कार्बन डाइऑक्साइड को अपने अंदर ले लेता है। ये पौधा हानिकारक टोक्सिन को हवा में से खत्म करता है, जिससे आपके आस पास की हवा की गुणवत्ता काफी हद तक साफ हो जाती है। इससे आपको सिर में दर्द भी कम महसूस होता है। साथ ही सांस लेने में दिक्कत नहीं आती है। ये आपको स्ट्रेस भी कम महसूस होने देता है, जिससे आपका मूड सही रहता है। और आपको अच्छी नींद आती है। साथ एनर्जी लेवल भी बढ़ता है।

लैवेंडर प्लांट

लेवेंडर का पौधा एक बहुत ही बढ़िया ऑप्शन है बालकनी में लगाने के लिए। इसकी खुशबू तो वैसे भी ऐसे प्रोडक्ट में इस्तेमाल होती है जिससे आप फ्रेश फील कर सकें। साथ ही ये आपको स्ट्रेस फ्री और डिप्रेशन से दूर रखता है और इससे आपका रक्तचाप भी सामान्य रहता है।

कैमोमाइल का पौधा

Stress Relieving Plants
Stress Relieving Plants-Roman chamomile

दिमाग को शांत रखने के लिए ये अच्छा ऑप्शन है कि आप इसे अपनी बालकनी में लगाएं। इसके बहुत से फायदे हैं। इसको लगाने से आपको स्ट्रेस फील नहीं होगा साथ ही आप थकान महसूस नहीं करेंगे। और आपको नींद भी अच्छी आएगी। इसकी चाय पीने से आपका खराब पेट ठीक हो जाता है।

ऐरेका पाम

इस पौधे का कार्य होता है घर की हवा को साफ करके उसे शुद्ध बनाना। इसे ज्यादा देखरेख करने की जरूरत नहीं होती है। ये हवा में से हानिकारक तत्व को भी खत्म करता है जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहता है। इसे लगाने पर आपका स्ट्रेस भी लेवल कम होने लगता है और आप शारीरिक रूप से स्वस्थ होने लगते है। और आपकी शरीर में इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।

इंगलिश आईवी प्लांट

Stress Relieving Plants
Stress Relieving Plants-English IV Plant

घर की हवा को साफ रखने में इससे बढ़िया प्लांट कोई होगा नहीं। ये पौधा घर में हवा को ताजा बनाए रखने के अलावा मानसिक रूप से भी हमें स्वस्थ रखता है। ये पौधा बार-बार होने वाले स्ट्रेस से निजात दिलाता है। साथ ही आपको यदि एलर्जी होती है या फिर आपको अस्थमा है तो उसे कम करने में भी मददगार साबित होता है। साथ ही यदि आप घर में हैंगिंग प्लांट लगाते है तो वह स्ट्रेस को खत्म करते है आपको नींद भी अच्छी आती है।

मनी प्लांट

मनी प्लांट एक ऐसा पौधा है, जो हर घर में पाया जाता है। दरअसल, लोगों का मानना है कि इसे लगाने से घर में आर्थिक स्थिति बेहतर रहती है। ये घर में से नकारात्मकता को दूर करता है और खुशियों को बिखेरता है। और इसे लगाने से आपको घर में सकारात्मकता महसूस होती है। ये पौधा आपको स्ट्रेस फ्री रहने में मदद करता है। साथ ही ये घर में हवा को साफ करके ताजा बनाता है।

रोजमेरी प्लांट

Stress Relieving Plants
Stress Relieving Plants-rosemary leaves

ये एक ऐसा पौधा है जो हर्ब की तरह कुकिंग में इस्तेमाल होता है और घरों में काफी पाया जाता है। इसे आप इंडोर प्लांट की तरह घर के अंदर भी रख सकते हैं। और ऊपर दिए  गए सभी प्लांट को भी आप इंडोर प्लांट की तरह इस्तेमाल कर सकते है। ये आपके डिप्रेशन के लेवल को कम करता है। साथ ऐसे हार्मोन जिनसे स्ट्रेस पनपता है उसे भी कम करता है। जब आप स्ट्रेस फ्री होते है तो आपको नींद भी अच्छी आती है।