ज्वैलरी स्टोरेज के लिए अपनाएं ये स्पेस सेविंग आइडियाज: Jewellery Storage Ideas
Jewellery Storage Ideas

Jewellery Storage Ideas: ज्वैलरी से लड़कियों को खासा प्रेम होता है। वे कई स्टाइल की ज्वैलरी को खरीदना पसंद करती हैं। वास्तव में, वे अपने आउटफिट की ही तरह ज्वैलरी शॉपिंग भी काफी पसंद करती हैं। हालांकि, तरह-तरह की डेलीकेट ज्वैलरी को सही तरह से स्टोर करना एक टफ टास्क है। अक्सर हम सभी उन्हें एक बॉक्स में रख देती हैं, जिसकी वजह से कभी नेकपीस आपस में उलझ जाते हैं तो कभी इयररिंग्स का जोड़ा कहीं पर खो जाता है। इस तरह बहुत सारी एक्सेसरीज आप चाहकर भी नहीं पहन पाती हैं।

इस समस्या से निपटने का एक आसान तरीका है कि आप ज्वैलरी को सही तरह से आर्गेनाइज्ड तरीके से रखें। इसके लिए मार्केट में स्टोरेज बॉक्स भी मिलते हैं। हालांकि, मार्केट में मिलने वाले ज्वैलरी आर्गेनाइजर या स्टोरेज बॉक्स काफी सारा स्पेस ले लेते हैं। ऐसे में आपको थोड़ा यूनिक सोचने की जरूरत है। आपको शायद पता ना हो, लेकिन ज्वैलरी स्टोरेज के लिए ऐसे कई स्पेस सेविंग स्टोरेज आइडियाज हैं, जो ना केवल आपकी अतिरिक्त जगह बचाएंगे, बल्कि इससे ज्वैलरी को आर्गेनाइज्ड तरीके से रखने में भी काफी मदद मिलेगी-

Also read: समर सीजन में फ्लॉन्‍ट करें ये ट्रेंडी लाइटवेट ज्‍वेलरी: Light weight Jewellery

Jewellery Storage Ideas
Jewellery Frame

अगर आप एक स्पेस सेविंग ज्वैलरी स्टोरेज आइडिया ढूंढ रही हैं तो ऐसे में ज्वैलरी फ्रेम तैयार करना अच्छा आइडिया हो सकता है। यह एक ऐसा तरीका है, जिसकी मदद से आप अपने खूबसूरत गहनों को डिस्प्ले पर रख सकती हैं। इसके लिए आपको बस इतना करना है कि आप एक पुराना पिक्चर फ्रेम लें और उसमें जालीदार तार या कॉर्कबोर्ड लगाएं और बस आपका एक खुद का तैयार किया गया ज्वेलरी ऑर्गेनाइज़र आपके पास है जिसे आप वॉल आर्ट के रूप में भी इस्तेमाल कर सकती है। फ्रेम तैयार करते समय नेकलेस और इयररिंग को लटकाने के लिए हुक या पुश पिन का इस्तेमाल करें। इससे वे उलझते नहीं हैं और जब आप जल्दी में हों, तो उन्हें पकड़ना बहुत आसान होता है। साथ ही साथ, फ्रेम को ऐसे रंग में पेंट करें जो आपके कमरे के इंटीरियर व स्टाइल से मेल खाता हो।

drawer divider
drawer divider

ड्रॉअर डिवाइडर का इस्तेमाल करके आप अपनी ज्वैलरी को एक प्रो की तरह अरेंज कर सकती हैं। इसके लिए आप ड्रॉअर डिवाइडर या ट्रे खरीदें जो खास तौर पर ज्वैलरी के लिए डिज़ाइन किए गए हों। इनमें कई कपार्टमेंट्स होते हैं, जिनकी मदद से आप अंगूठियों, इयररिंग आदि को आसानी से रख सकती हैं। अगर आप ड्रॉअर डिवाइडर में पैसे खर्च नहीं करना चाहतीं तो ऐसे में आप अंगूठियों और इयररिंग के लिए आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं, चूड़ियों और चंकी नेकलेस जैसे बड़े पीस को रखने के लिए कटलरी ऑर्गेनाइज़र का इस्तेमाल करें। इस तरीके को अपनाने से आपका हर ज्वैलरी पीस अपनी जगह पर होता है और ऐसे में आपको अपनी पसंदीदा ज्वैलरी को ढूंढने में अतिरिक्त समय और मेहनत बर्बाद नहीं करनी पड़ती।

मैग्नेटिक स्ट्रिप्स की मदद से आप छोटे स्टड और छोटे हुप्स आदि को आसानी से रख सकती है। यूं तो इन स्ट्रिप्स का इस्तेमाल अमूमन रसोई के चाकू या टूल्स को रखने के लिए इस्तेमाल की जाती हैं, लेकिन आप अपनी छोटी एक्सेसरीज को भी इसकी मदद से आर्गेनाइज कर सकती है। आपको बस इतना करना है कि आप दीवार पर या कैबिनेट के दरवाज़े के अंदर एक मैग्नेटिक स्ट्रिप लगाएं। बस आप अपने मेटल-बैक्ड झुमके या पिन को इसमें लगाएं। इस तरह अब आपके पास बेमेल झुमके नहीं होंगे।

जब आप स्पेस सेविंग ज्वैलरी स्टोरेज की हो तो पेगबोर्ड एक गेम चेंजर साबित हो सकता है। पेगबोर्ड केवल गैरेज और क्राफ्ट रूम के लिए नहीं हैं। बल्कि इसकी मदद से आप अपनी एक्ससेरीज को बेहद कम जगह और बेहद ही खूबसूरती के साथ आसानी से आर्गेनाइज्ड तरीके से रख पाएंगी। बस आप अपने नेकपीस, ब्रेसलेट और यहां तक ​​कि हूप इयररिंग्स को भी हुक पर लटका सकती हैं। आप अंगूठियों और ब्रोच के लिए छोटी टोकरियां भी लगा सकती हैं। अगर आप चाहें तो पेगबोर्ड को कस्टमाइज भी कर सकती हैं, जिससे ज्वैलरी देखने में और भी ज्यादा आकर्षक लगे। इसके लिए आप पेगबोर्ड को पसंदीदा कलर से पेंट करें या कुछ अतिरिक्त चमक के लिए इसके पीछे पैटर्न वाला वॉलपेपर लगाएं।

यह ज्वैलरी को स्टोर करने का एक आसान तरीका है। हालांकि, इस तरीके को अपनाकर आप नेकपीस या चेन आदि को स्टोर नहीं कर सकती हैं, क्योंकि इससे उनके आपस में उलझने का डर बना रहता है। आपको बस इतना करना है कि आप एक बाउल और ट्रे को अपनी ड्रेसर या वैनिटी पर रखें। इसमें आप अपने डेली यूज की एक्सेसरीज को आसानी से रख सकती हैं। इस तरह आपको बार-बार अपनी एक्सेसरीज को ढूंढने की मशक्कत नहीं करनी चाहिए। कोशिश करें कि ज्वैलरी को रखने के लिए डेकोरेटिव सिरेमिक या ग्लास बाउल का इस्तेमाल करें, ताकि यह आपके कमरे की खूबसूरती में चार-चांद लगाएं।

jewelery organizer
Use a hanging jewellery organizer

अपने घर में जूतों को रखने के लिए अक्सर आप हैंगिंग शू आर्गेनाइजर का इस्तेमाल करती होंगी। लेकिन वे आपके घर में इधर-उधर फैली हुई ज्वैलरी को रखने के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इस तरह के आर्गेनाइजर आम तौर पर क्लीयर प्लास्टिक से बने होते हैं और उनमें बहुत सारी जेबें होती हैं, जिसकी वजह आप कई ज्वैलरी पीसेस को उसमें आसानी से आर्गेनाइज्ड तरीके से रख सकती हैं। इतना ही नहीं, हैंगिंग आर्गेनाइजर को दरवाजों के पीछे हुक्स पर लटकाने से लेकर कैबिनेट में हैंग किया जा सकता है। यह इयररिंग्स, रिंग्स और छोटे ब्रेसलेट को रखने के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इसकी मदद से आपको बेहद कम जगह में अपनी ज्वैलरी को आर्गेनाइज करने में मदद मिलती है।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...