Sky diving places in India

भारत में इन 5 जगहों पर लें स्काई डाइविंग का मजा

एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भारत में भी ऐसी कुछ खास जगहें हैं, जहाँ आप स्काई डाइविंग का मजा ले सकते हैं और अपनी यह ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं।

Sky Diving in India:अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं तो फिल्म ‘ज़िंदगी न मिलेगी दोबारा’ के एक सीन को देखकर आपका मन जरूर मचल उठता होगा, जब तीनों एक्टर हेलीकाप्टर से कूदकर स्काई डाइविंग करते हैं। इस सीन को देखकर आपके मन में भी यह विचार जरूर आता होगा कि काश कभी ऐसा अनुभव आप भी ले पाते। आपको लगता होगा कि स्काई डाइविंग का ऐसा रोमांचक अनुभव तो केवल विदेशों में ही मिलता होगा, पर ऐसा नहीं है। एडवेंचर के शौकीन लोगों के लिए भारत में भी ऐसी कुछ खास जगहें हैं, जहाँ आप स्काई डाइविंग का मजा ले सकते हैं और अपनी यह ख्वाहिश पूरी कर सकते हैं। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में विस्तार से।

Sky Diving in India
Bir Billing (Himachal Pradesh)

‘बीर बिलिंग’ को भारत की पैराग्लाइडिंग राजधानी के रूप में भी जाना जाता है। यह स्काई डाइविंग के साथ-साथ कई और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए भी एक बेहतरीन जगह माना जाता है। यह जगह इतनी खूबसूरत है कि यहाँ से हिमाचल की प्राकृतिक मनमोहक दृश्यों के साथ स्काई डाइविंग का मजा ही दोगुना हो जाता है। यहाँ स्काई डाइविंग में आसमान में ऊपर से ऊँचे-ऊँचे पहाड़ और हरियाली का ऐसा खूबसूरत नजारा दिखाई देता है कि कोई भी इस रोमांचक अनुभव को कभी नहीं भूल सकता है।

Deesa
Deesa (Gujarat)

डीसा, गुजरात का एक खूबसूरत शहर है। यह झील के किनारे बसा हुआ है। डीसा भारत का पहला स्थान है, जहाँ स्काई डाइविंग होता है। यहाँ गुजरात खेल प्राधिकरण और भारतीय पैराशूटिंग फेडरेशन कई स्काई डाइविंग कैम्प्स का आयोजन करते रहते हैं। लेकिन यहाँ आयोजित होने वाले स्काई ड्राइविंग की कीमत काफी ज्यादा होती है, लेकिन इसके बाद भी रोमांच पसंद करने वाले लोग यहाँ आना पसंद करते हैं और इस यादगार अनुभव से खुश होते हैं।

Pondicherry (Tamil Nadu)
Pondicherry (Tamil Nadu)

पॉन्डिचेरी देश के सबसे खूबसूरत शहरों में से एक माना जाता है। यहाँ स्काई डाइविंग के दौरान आसमान से नीचे का खूबसूरत नजारा और समुद्र का नीला पानी देख कर सुकून का एहसास होता है। पांडिचेरी में स्काई डाइविंग के लिए टैंडेम जंप के लिए गिरने की ऊंचाई 10,000 फीट है और इसके लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होना अनिवार्य है।

एडवेंचर पसंद करने वाले लोगों को तेलंगाना के हैदराबाद शहर भी जरूर जाना चाहिए। यहाँ नागार्जुन सागर एयरपोर्ट पर स्काई डाइविंग कराई जाती है। यहाँ एयरपोर्ट पर मौजूद सभी ट्रेनर्स यूनाइटेड स्टेट्स पैराशूट एसोसिएशन द्वारा लाइसेंस प्राप्त हैं और वे आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखकर आपको यह रोमांचक अनुभव लेने में मदद करते हैं।

Aamby Valley
Aamby Valley (Maharashtra)

महाराष्ट्र का एंबी वैली स्काई डाइविंग के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक है। एंबी वैली टेंडम जंप के लिए सबसे बेस्ट है। यहाँ की सबसे खास बात यह है कि यहाँ 10,000 फीट से टेंडम जंप कराया जाता है। यहाँ स्काई डाइविंग का मजा लेने के लिए टेंडम जंप के दौरान दो लोग एक साथ हवाई जहाज से कूदते हैं। वे इस जम्प के दौरान पूरे समय एक दूसरे साथ ही बंधे रहते हैं।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...