Tips for Couples: शादी दो लोगों के बीच उम्र भर का साथ होता है। इस रिश्ते की खूबसूरती बनाए रखने के लिए पति पत्नी दोनों को एक दूसरे का साथ देना होता है। इस रिश्ते में शक, अविश्वास, ईगो इन सब के लिए कोई जगह होनी ही नही चाहिए। इसके लिए शादी होने से पहले ही लड़का और लड़की को एक दूसरे से कुछ बातें साफ़ कर लेनी चाहिए ताकि आगे भविष्य में जा कर किसी तरह की परेशानी ना हो। कुछ बातें ऐसी होती है जो शादी के बंधन में बंधने से पहले ही साफ़ हो जानी चाहिए। ऐसे में एक दूसरे के बारे में आपको काफी कुछ जाने को मिल जाएगा।
आइये जानते हैं शादी से पहले लड़का और लड़की को एक दूसरे से क्या क्या चीजें जरूर शेयर की चाहिए।
जीवनशैली

कभी-कभी शादी के बाद अलग अलग तरह की जीवनशैली भी परेशानी का कारण हो सकती है। अगर एक पार्टनर फिटनेस को ले कर सजग है और दोस्सरे इस पर कम ध्यान देता है तो दोनों को एक दूसरे के साथ थोड़ा समय जरूर बिताना चाहिए ताकि फिटनेस बनी रहे। शादी से पहले दोनों को अपनी आदतों और जीवनशैली के बारे में खुल कर बात करनी चाहिए और यह समझना चाहिए कि वे एक-दूसरे के आदतों के साथ किस तरह तालमेल बैठा सकते हैं।
स्वास्थ्य

शादी से पहले दोनों को एक-दूसरे की शारीरिक और मानसिक स्थिति के बारे में जानना जरूरी है। क्या किसी को कोई स्वास्थ्य समस्या है? क्या वो मानसिक स्वास्थ्य रख रहें हैं, यह जानकर आप दोनों एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं और शादी के बाद स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं।
फॅमिली प्लानिंग

शादी से पहले अपने होने वाले पार्टनर से पूछें उन्हें भविष्य में माता पिता बनने पर कोई आपत्ति तो नही, कई बात दोनों की सोच एक दूसरे से काफी अलग होती हैं। ऐसे में शादी के बाद ये वजह बहुत से रिहतों में कड़वाहट का कारण भी बन जाती हैं, अपने पार्टनर से साफ़ शब्दों में पूछें उनकी सोच क्या हैं। बच्चों की परवरिश के बारे में वो क्या सोचते हैं ये बात भी बहुत मायने रखती हैं।
पारिवारिक अपेक्षाएँ

हर व्यक्ति की अपनी संस्कृति और परिवार से जुड़े कुछ पारिवारिक मूल्य होते हैं। शादी से पहले यह समझना जरूरी है कि दोनों परिवारों की अपेक्षाएं क्या हैं। क्या शादी के बाद ससुराल में कोई विशेष रीति-रिवाजों का पालन करना होगा? क्या दोनों के परिवारों के बीच रिश्ते अच्छे हैं? इन सभी बातों पर बात करके ही समझदारी से भरा रिश्ता ताउम्र निभाया जा सकता है।
बातें होती रहें

शादी के बाद रिश्ते को खूबसूरत बनाए रखने के लिए एक दूसरे से किसी भी टॉपिक को ले कर आराम से बात हो सके, दोनों एक दूसरे की बात ठीक से सुनें और एक दूसरे की भावनाओं का ध्यान रखते हुए ही जवाब दें। अपनी भावनाओं, इच्छाओं और चिंताओं को एक-दूसरे से खुले दिल से साझा करना बहुत जरूरी है। अगर किसी बात को ले कर दोनों के बीच असहमति हैं तो वो भी नकारात्मक ना हो पाए।
