Wedding Fun Ideas and Games
Wedding Fun Ideas and Games

विवाह की प्यारी तैयारियां जो माहौल को खुश और स्वस्थ बनाती हैं

एक मजेदार फोटो बूथ बनवाकर उसे सजा सकते हैं। इसमें इंस्टाग्राम वेलकम बोर्ड भी शामिल किया जा सकता है।

Wedding Fun Ideas and Games: विवाह एक ऐसा अवसर है जो हर किसी के जीवन में विशेष महत्व रखता है। आम तौर पर, विवाह समारोह पारंपरिक और धार्मिक रस्मों से भरा होता है, लेकिन इसमें कुछ मजेदार और हल्के पल जोड़ने से वातावरण और भी रंगीन और यादगार बन जाता है। अगर आप अपनी शादी में कुछ खास और मस्ती भरे पल चाहते हैं, तो कुछ मजेदार तैयारियां और एक्टिविटीज़ शामिल कर सकते हैं। इस तरह शादी में आने वाले हर उम्र के मेहमान हमेशा आपकी शादी को याद रखेंगे, जब जब वो आपकी शादी का दिन याद करेंगे उनके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।

शादी की तैयारियां ऐसी होनी चाहिए जो हर रसम में कुछ मजेदार पल जोड़ दें।

विवाह में गेम्स का महत्व बहुत बढ़ जाता है, क्योंकि ये सभी मेहमानों को एक साथ लाकर माहौल को हल्का और मस्ती से भर देते हैं।

इस खेल में दूल्हा-दुल्हन को अपनी सूटकेस में कुछ वस्तुएं डालने के लिए कहा जाता है, जैसे चप्पल, रुमाल, घड़ी, आदि। जो भी वस्तु दूल्हा-दुल्हन न डाल पाएं, उसे सबको दिखाना पड़ता है। यह खेल काफी मस्ती और हंसी लाता है।

 मेहंदी के दौरान, “कौन सबसे जल्दी अपने हाथों में मेहंदी लगाएगा?” या “कौन सबसे सुंदर डिजाइन बनाएगा?” जैसे छोटे खेल।

यह बहुत ही मजेदार और हल्का खेल है, जिसमें खिलाड़ियों को चम्मच पर अंडा रखकर बिना गिराए एक जगह से दूसरे जगह तक पहुंचाना होता है।

विवाह के दौरान संगीत और नृत्य का अहम स्थान होता है। संगीत के साथ डांस करने से शादी का माहौल खुशहाल बन जाता है। दूल्हा-दुल्हन, उनके परिवार और दोस्त मिलकर अलग अलग तरह का डांस स्टाइल तैयार कर सकते हैं।

दूल्हा और दुल्हन कुछ खास और रोमांटिक डांस कर सकते हैं। साथ ही, परिवार और दोस्तों के साथ ग्रुप डांस भी शानदार रहता है।

खास डांस सॉन्ग जो शादी में मस्ती और हंसी को बढ़ावा देते हैं।

शादी में फोटोज क्लिक करने करवाने का अपना अलग ही मज़ा होता है, क्योंकि ये यादों को संजोने का सबसे अच्छा तरीका है। एक मजेदार फोटो बूथ बनवाकर उसे सजा सकते हैं। इसमें इंस्टाग्राम वेलकम बोर्ड भी शामिल किया जा सकता है।

फोटो बूथ में गोगल्स, हेडबैंड्स, नकली मूंछें, हैट्स और अन्य मजेदार एक्सेसरीज रखें ताकि मेहमान और दूल्हा-दुल्हन तस्वीरें लेते समय मजे करें।

शादी के दौरान कुछ हल्के-फुल्के जोक्स या शेर-ओ-शायरी शेयर करने से माहौल में हसीं मज़ाक का तड़का लगता है। दूल्हा-दुल्हन या उनके दोस्त मिलकर कुछ क्यूट शेर या जोक्स लिख सकते हैं, जो विवाह के पल, जैसे फेरे या अंगूठी पहनने के दौरान सुनाए जा सकते हैं।

यह एक बहुत ही मजेदार एक्टिविटी है। दूल्हा-दुल्हन के रिश्तेदारों और दोस्तों को कुछ मजेदार टास्क दिए जा सकते हैं, जैसे कि “कौन सबसे अच्छा कुक है?” या “कौन सबसे अच्छा डांसर है?” इसके अलावा, डांस बैटल्स भी किए जा सकते हैं, जहां दूल्हा और दुल्हन के दोस्त एक-दूसरे से मुकाबला करते हुए डांस करते हैं।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...