Summary: सावन में अपनाएं ये उपाय, पैसों की कमी हो जाएगी दूर:
सावन में भगवान शिव की पूजा से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। लेकिन सिर्फ पूजा ही नहीं, कुछ खास चीजें अगर इस महीने घर लाई जाएं तो ये धन, शांति और पॉजिटिव एनर्जी भी लाती हैं।
Sawan 2025 Vastu Upay: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। यह महीना भक्ति, पूजा और शुभ कामों के लिए बहुत खास माना जाता है। इस साल 2025 में भी सावन शुरू हो गया है, और भक्त पूरी श्रद्धा के साथ शिव जी की पूजा कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि सावन में भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं और सुख-समृद्धि आती है। लेकिन सिर्फ पूजा-पाठ ही नहीं, कुछ खास चीजें अगर आप सावन में घर लाते हैं, तो उनका बहुत शुभ असर होता है। ये चीजें न सिर्फ पॉजिटिव एनर्जी लाती हैं, बल्कि पैसों की तंगी, पारिवारिक कलह और मन की अशांति भी दूर करती हैं। आइए जानते हैं वो चीजें जो सावन में घर लाने से शुभ फल मिलते हैं।
नाग-नागिन का जोड़ा
भगवान शिव के गले में सर्प का वास होता है, और इसी कारण नाग-नागिन की पूजा को शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, सावन के महीने में चांदी या तांबे से बना नाग-नागिन का जोड़ा घर लाना बहुत लाभकारी होता है। इसे घर के मुख्य दरवाजे के नीचे दबाकर रखने से नकारात्मक ऊर्जा बाहर ही रुक जाती है और घर के सभी काम बिना रुकावट पूरे होते हैं। यह उपाय जीवन में शांति और सफलता लाने में मदद करता है।
सावन में घर पर लाएं भस्म
शिव जी को भस्म बहुत प्रिय है। वे खुद भस्म का लेप करते हैं। भस्म पवित्रता और शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। सावन में भस्म को घर लाना और शिवलिंग पर अर्पित करना बहुत शुभ होता है। इससे शिव जी जल्दी प्रसन्न होते हैं और भक्त की मनोकामनाएं पूरी करते हैं। भस्म को पूजा घर में रख सकते हैं या तिलक के रूप में भी लगा सकते हैं। यह नकारात्मक ऊर्जा से सुरक्षा देती है।
रुद्राक्ष

रुद्राक्ष को भगवान शिव के आंसुओं से उत्पन्न माना गया है। इसे पहनना या पूजा घर में रखना दोनों ही शुभ माना जाता है।सावन के महीने में रुद्राक्ष लाने से घर का माहौल शांत और सकारात्मक हो जाता है। यह तनाव, डर और अशुभ असर को दूर करता है। रुद्राक्ष पहनने से मन मजबूत होता है और सोच में पॉजिटिविटी आती है। इससे धन-धान्य की वृद्धि भी होती है।
सावन में पारद शिवलिंग क्यों घर पर लाना चाहिए?

पारद से बना शिवलिंग बहुत खास और शक्तिशाली माना जाता है। इसे सावन में लाकर घर की उत्तर दिशा में स्थापित करें। पारद शिवलिंग की रोज़ पूजा करने से घर के वास्तु दोष खत्म होते हैं। इससे घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। यह शिव जी की कृपा पाने का बेहद आसान और प्रभावी उपाय है।
गंगाजल
गंगाजल को सबसे पवित्र जल माना गया है। सावन के महीने में इसे घर लाना और पूजा में इस्तेमाल करना बहुत ही शुभ होता है। गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करने से पाप दूर होते हैं और मन को शांति मिलती है। साथ ही घर में गंगाजल का छिड़काव करने से वास्तु दोष दूर होता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
