Samsung ने अपने इंडियन यूजर्स के लिए एक नया 5G फोन लॉन्च किया है। इस फोन की खासियत आपको भी हैरान कर देगी। इससे भी ज्यादा इसकी कीमत आपको हैरान कर सकती हैं। ये बजट फ्रेंडली फोन काफी शानदार है। आइए आपको बताते हैं Samsung Galaxy F54 5G की खासियत के बारे में।
Samsung Galaxy F54 5G की कीमत
Samsung Galaxy F54 5G के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट को इंडिया में 27999 रुपये की कीमत के साथ यूजर्स के लिए पेश किया गया है। ये भारत में लॉन्च हो चुका है और इसकी प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। आप भी इस धमाकेदार फोन को Samsung Online Store की ऑफिशियल वेबसाइट या Flipkart पर बुक कर सकते हैं।
Capture the next big revolution with the all-new #GalaxyF54 5G exclusively designed to let you live your moments in a new light. Pre-order now at ₹ 27999*. Rush to Flipkart https://t.co/1D9BrYffI7 or Samsung Online Store https://t.co/mON61jFdqP. *T&C apply. #Samsung pic.twitter.com/NXlcfWfAl4
— Samsung India (@SamsungIndia) June 6, 2023
Samsung Galaxy F54 5G में क्या है खास
Samsung Galaxy F54 5G की खूबी के बारे में बात की जाए, तो ये स्मार्टफोन आपको दो कलर ऑप्शन में मिल रहा है। इसके लिए आपको Meteor Blue और Stardust Silver दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं।
इस फोन में Exynos 1380 5nm प्रोसेसर लगा है। Samsung Galaxy F54 5G की एमोलेड डिस्प्ले 6.7 इंच की है। इस डिवाइस में आपको डिवाइस में 6000 mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
इसके साथ ही इसमें आपको बैटरी 25W सुपर फास्ट चार्जिंग फीचर मिलता है। Galaxy F54 5G में 108 MP (OIS) नो शेक कैमरा फीचर है। इसके साथ ही इसमें आपको 8 MP का अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 MP का मैक्रो लेंस मिलेंगे।
यह भी देखे-Apple iPhone को लेकर बड़ी खबर