February Editorial Review: फरवरी का महीना दस्तक दे चुका है- एक ऐसा समय जब प्रेम, सौंदर्य और रिश्तों की मिठास हर दिल में घुली होती है। ठंडी हवाओं में वसंत की आहट महसूस होने लगी है और हर रंग में एक नई ताजगी झलक रही
है। इसी नए रंग और उत्साह के साथ ‘गृहलक्ष्मी’ का आपके लिए ढेर सारी दिलचस्प जानकारियों के साथ ‘लव एंड रोमांस’ विशेषांक लेकर आया है। ह्रश्वयार सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि हमारी अभिव्यक्ति और अंदाज में भी झलकता है।
इस बार हमारे विशेषज्ञों ने आपके लिए वैलेंटाइन फैशन और मेकअप के खास टिह्रश्वस दिए हैं, ताकि आपका स्टाइल और लुक आपके एहसासों को और खूबसूरत बना सके। अगर आप पहली डेट पर जा रही हैं, तो किन बातों का ध्यान रखें? इस पर भी हमने उपयोगी सलाह दी है, ताकि आपकी पहली मुलाकात यादगार बन जाए।
संयुक्त परिवार में रोमांस के लिए समय कैसे निकालें? इस पर हमारे लेखकों ने कुछ खास सुझाव दिए हैं, जो आपकी जिंदगी में नएपन और नजदीकियों की मिठास घोल देंगे। साथ ही, वैवाहिक जीवन में सेक्स से जुड़ी
समस्याओं का हल भी हमारे इस अंक में दिया गया है, ताकि रिश्तों में संवाद और समझदारी बनी रहे।
फरवरी का एक और खास आकर्षण है विश्व पुस्तक मेला, जहां साहित्य प्रेमियों के लिए नई सोच, नए विचारों और प्रेरक लेखन की अनगिनत दुनिया खुलती है। इस अंक में हमने इस मेले की खास झलकियों को आपके लिए समेटा है। इस वर्ष न्यू दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर का विषय “Repulic@75” है, जो भारत के गणराज्य बनने के 75 वर्षों का उत्सव है।
इस महीने की हल्की गुलाबी ठंड में चाय की ह्रश्वयाली के साथ बैठें और ‘गृहलक्ष्मी’ के इस
खास अंक का आनंद लें।
आपकी….
वंदना वर्मा
