Salary Saving Remedy: नौकरीपेशा लोगों को हर महीना अपना बजट तैयार करना पड़ता है। जिस दिन सैलरी हाथ में आती है उसी दिन से घर खर्चों का हिसाब किताब शुरू हो जाता है। कुछ लोग बहुत सोच समझकर घर का बजट तैयार करते हैं और सेविंग भी कर लेते हैं। जबकि, कुछ की सैलरी केवल खर्चों में ही निकल जाती है। विशेषज्ञ भी सलाह लेते हैं कि जीवन में हर व्यक्ति को आपातकाल स्थिति के लिए बचत करते रहना चाहिए। अपनी सैलरी में से कुछ अंश बचत के रूप में रखना चाहिए। लेकिन, कुछ लोगों के जीवन में बचन करना मुश्किल हो जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं।
परंतु, ज्योतिष शास्त्र में ऐसे विशेष उपाय बताए गए हैं, जिनको अपनाने से जीवन में धन दौलत की कमी नहीं रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सैलरी मिलने के बाद सबसे पहले कुछ कार्य करने से जीवन में धन संपदा में वृद्धि व व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। तो चलिए पंडित इंद्रमणि घनस्याल से जानते हैं सैलरी से जुड़े ज्योतिष उपाय।
भगवान को प्रसाद का भोग लगाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सैलरी मिलते ही सबसे पहले भगवान के लिए प्रसाद खरीदना चाहिए और अपने इष्ट देव को भोग लगाकर धन्यवाद अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होकर आप पर अपनी कृपा दृष्टि बनाकर रखेंगे। अपनी सैलरी से कुछ अंश भगवान पर खर्च करने से आपके जीवन में धन संपदा में वृद्धि होने लगेगी। इसके अलावा आप अपनी सैलरी का कुछ हिस्सा मंदिर, कुआं निर्माण आदि कार्यों में खर्च करेंगे तो भी आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होती है।
दान पुण्य करना

सैलरी मिलते ही व्यक्ति को अपनी श्रद्धा अनुसार दान पुण्य अवश्य करना चाहिए। दान पुण्य करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। सही जगह पर धन खर्च किया जाए, तो मां लक्ष्मी भी प्रसन्न रहती हैं और आपके जीवन में कभी भी धन दौलत की कमी नहीं रहती है। सैलरी मिलते ही आपको किसी जरूरतमंद लोगों को वस्त्र, भोजन और अनाज का दान अवश्य करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आपके घर में धन संपदा हमेशा बनी रहती है।
गाय को रोटी और चारा खिलाना

अपनी सैलरी में से कुछ रुपये गोवंश की सेवा के लिए जरूर निकालें। गायों को रोटी के अलावा अपने रुपये से हरा चारा खरीदकर जरूर खिलाएं। गाय माता को रोजाना रोटी खिलाने से असीम पुण्यों की प्राप्ति होती है, इससे भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होकर कृपा बरसाते हैं। अगर संभव हो तो अपने नजदीकी किसी गौशाला में जाकर कुछ रुपए दान कर सकते हैं। इस उपाय को करने से आपके जीवन में तरक्की के द्वारा अपने आप खुल जाते हैं।
पक्षियों को दाना पानी देना

सैलरी मिलने के बाद आप पक्षियों के लिए दाने खरीद सकते हैं। आपको रोजाना अपनी छत पर पक्षियों के लिए दाने और पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। इस उपाय से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है, जिससे आप के जीवन से सभी परेशानियां दूर होती है और घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं रहती है।
यह भी पढ़ें: इन चीजों को दान करने से होता है आर्थिक नुकसान, घर से जा सकती है मां लक्ष्मी: Donation Vastu Tips
