इन चीजों को दान करने से होता है आर्थिक नुकसान, घर से जा सकती है मां लक्ष्मी: Donation Vastu Tips
Donation Vastu Tips

Donation Vastu Tips: धार्मिक शास्त्रों में उल्लेख मिलता है कि हर व्यक्ति को अपने जीवन में दान पुण्य अवश्य करना चाहिए। किसी जरूरतमंद या असहाय व्यक्ति को दान करने से सौ पुण्य के बराबर फल की प्राप्ति होती है। इससे प्रसन्न होकर भगवान भी आप पर कृपा बनाकर रखता है। सनातन धर्म के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार दान कर सकता है। दान करने से आपके पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है और इस लोक के साथ-साथ आपका परलोक के द्वार भी खुल जाते हैं।

लेकिन, दान पुण्य करते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। शास्त्रों में कुछ चीजों को दान में देना शुभ नहीं बताया गया है। मान्यता है कि इन चीजों के दान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं, जिस वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से ऐसी कौन सी चीजें हैं, जिनका दान करना अशुभ माना जाता है।

झाड़ू व तेल का दान

Donation Vastu Tips

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को कभी भी दान में नहीं देना चाहिए। हिंदू धर्म शास्त्रों में झाड़ू को लक्ष्मी जी का रूप माना गया है। इसलिए यदि आप झाड़ू का दान करते हैं तो इससे लक्ष्मी माता आपसे नाराज हो जाती है। जिसके कारण आपको कई प्रकार की आर्थिक परेशानियों से जूझना पड़ता है। इसलिए कभी भी झाड़ू को दान में नहीं देना चाहिए। अन्यथा आपके जीवन में आर्थिक तंगी छा जाएगी। वहीं, खाना बनाते वक्त कढ़ाई में तेल बच जाता है तो उस तेल को कभी भी किसी भी व्यक्ति को दान में नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव आप पर क्रोधित हो सकते हैं। जिसके कारण आपका जीवन अस्त-व्यस्त होने लगता है। फिर आपके हर काम में बाधा या अड़चन उत्पन्न होने लगती है।

स्टील, कांच और प्लास्टिक के बर्तनों का दान

Donation Vastu Tips

आपको कभी भी स्टील, एल्युमिनियम, कांच और प्लास्टिक के बर्तनों का दान नहीं करना चाहिए। इन चीजों का दान करने से आपको नौकरी, काम और व्यवसाय में परेशानियों का सामना करना पड़ता है और कारोबार में दिक्कत आने लगती है। इसलिए भूलकर भी इन चीजों का दान नहीं करना चाहिए। कहा जाता है कि दुखी मन से कभी भी दान नहीं करना चाहिए। सिर्फ सच्चे मन से ही दान किया जाना चाहिए। वहीं, अगर आप बर्तनों का दान करना चाहते हैं तो आप तांबे और पीतल से बने बर्तनों का दान कर सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, तांबे और पीतल का दान करना शुभ माना जाता है।

जूठे भोजन का दान

जैसा कि जरूरतमंद और भूखे लोगों को खाना खिलाना सबसे पुण्य का काम माना गया है। इसलिए हमेशा भोजन का दान करना चाहिए। लेकिन, भोजन का दान करते वक्त ध्यान रखना चाहिए कि किसी को भी जूठा या बासी भोजन का दान नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे हमेशा के लिए रूठ जाती है। जिसके कारण आपके घर में दरिद्रता छा जाती है। इसलिए आपको हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए। झूठे भोजन का दान करने से आपके घर के सदस्य हमेशा बीमार रह सकते हैं। इसलिए पौराणिक शास्त्रों के अनुसार दान से जुड़े नियमों को ध्यान में रखकर ही दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स, घर में बनी रहेगी सुख-शांति: Vastu Shastra Remedies