सफेद कपड़ों पर लगे लिपस्टिक के दाग को इन टिप्स की मदद से करें साफ: Tips to Remove lipstick from White Clothes
अगर आपके भी सफेद कपड़ों पर भी लिपस्टिक लग जाता है, तो आप इन टिप्स की मदद से हटा सकते है।
Tips to Remove Lipstick Stain: सफेद कपड़ा पहनना बहुत लोगों को पसंद होता है। ऐसे कपड़े पहनने के बाद हम इस बात का खास ख्याल रखते है की किसी तरह का दाग ना लग जाए। लेकिन ऐसे तो हो नही सकता है, जब भी सफेद कपड़े पहनो दाग को लग ही जाता है। ज्यादातर दाग मेकअप के दौरान लिपस्टिक, काजल या आईलाइनर लगाते हुए लग जाते है। ऐसे में इन दागों को छुड़ाने में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। इन दागों को कितना भी छुड़ाने की कोशिश करों, लेकिन छुटते नही है। अब आपको इसके लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नही है। आज हम आपके लिए लिपस्टिक के दाग को सफेद कपड़ों के हटाने की कुछ टिप्स बताने वाले है, तो चलिए जानते है।
लिपस्टिक के दाग को विनेगर से करें साफ

लिपिस्टिक का दाग हटाने के लिए सबसे पहले एक बोतल में आधा विनेगर और आधा पानी डालकर मिला लें। अब इस घोल को बाल्टी में डाल दें और इसमें दाग वाले कपड़े को भीगो दें। थोड़ी देर के बाद हाथों की मदद से दाग को रगड़ लें। फिर कपड़े को ठंडे पानी और डिटर्जेंट की मदद से साफ कर लें। ऐसा करने से लिपस्टिक का दाग एकदम साफ हो जाएंगा।
डिटर्जेंट और गर्म पानी से हटाएं दाग

दाग हटाने के लिए सबसे पहले 1 कप गर्म पानी में 2 चम्मच डिटर्जेंट डालकर अच्छे से मिला लें। अब इसी घोल में लिपस्टिक के दाग वाले कपड़े को भीगो दें। 15- 20 मिनट के बाद दाग वाली जगह पर हाथों की मदद से रगड़ना शुरू करें। फिर डिटर्जेंट और पानी से कपड़े के धो लें।
बेबी ऑयल की लें मदद

एक कॉटन बॉल या पैड पर बेबी ऑयल लगा लें। अब इसे लिपस्टिक के दाग पर धीरे से रगड़ लें। 10 मिनट के बाद इसे गर्म पानी और डिटर्जेंट की मदद से साफ कर लें। इससे सफेद कपड़े पर लगा लिपस्टिक का दाग चुटकियों में साफ हो जाएगा।
शेविंग क्रीम से हटाएं दाग

अगर आपके सफेद ड्रेस पर लिपस्टिक का दाग लग गया है, तो आप घर में पड़ी थोड़ी शेविंग क्रिम को दाग वाली जगह पर लगाकर थोड़ दें। 10 मिनट तक ऐसे ही शेविंग क्रिम कपड़े पर लगा रहने दें। फिर एक टूथब्रश ब्रश को दाग वाली जगह पर अच्छे से रगड़ लें। फिर ड्रेस को पानी और डिटर्जेंट से साफ कर लें।
इस बात का रखें ध्यान
- किसी भी कपड़े पर अगर दाग लगा हों, तो सबसे पहले कपड़े के किनारे पर जरूर चेक करके देख लें।
- जितनी जल्दी हो सकें,दाग को तुरंत हटाने की कोशिश करें। पुराने दाग को छुड़ाने में काफी ज्यादा परेशानी होती है।
- अगर दाग ज्यादा पुराना हो गया हो, तो पेशेवर लोगों से ही कपड़े की सफाई करवाए।
