Renuka Goswami

Health Tips 

कपड़े के साबुन को न करें नहाने में इस्तेमाल 

कई लोग आजकल मेल और टैनिंग हटाने के लिए कपड़े धोने के साबुन का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, ये स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। 

कपड़े धोने के साबुन को नहाने या शरीर पर इस्तेमाल करने से आप कई गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार हो सकते हैं। 

जिस तरह डिटर्जेंट पाउडर में कई खतरनाक केमिकल्स पाए जाते हैं। कपड़े धोने का साबुन भी केमिकल्स से भरपूर होता है। 

कपड़े धोने के साबुन में सल्फर डाइऑक्साइड, एथिलीन ऑक्साइड और सोडियम लोरेल सल्फेट जैसे स्किन के लिए हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते

कपड़े धोने के साबुन में मौजूद से केमिकल्स और ब्लीच स्किन को खराब करने और एलर्जी जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। 

डिटर्जेंट और कपड़े धोने के साबुन में मौजूद फार्मेलिडहाइड स्किन में सूजन, जलन, एक्जिमा और आंखों में जलन पैदा कर सकता है। 

कपड़े धोने के साबुन का स्किन पर इस्तेमाल न केवल स्किन संबंधी समस्याओं को पैदा करने के साथ फेफड़ों के लिए भी हानिकारक है।