बेकार के कपड़ों से प्लांट्स और पॉट को इस तरह सजाएं
बेकार पड़े कपड़ों का इस्तेमाल आप पॉट कवर के रूप में कर सकते हैं। इसे तैयार करना बहुत ही आसान होता है। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स-
Pot Cover With Old Clothes : घर में बेकार पड़े कपड़ों का इस्तेमाल अक्सर हम पोछा या फिर किचन में गर्म चीजों को पकड़ने के लिए करते हैं, जिसे बाद में हम फेंक देते हैं। वहीं, कुछ लोग ढेरों पुराने कपड़ों को फेंक देते हैं। अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं, तो आप अपना काफी नुकसान कर रहे हैं। आप सोच रहे होंगे ऐसा कैसे? तो बता दें कि आप इन पुराने कपड़ों का प्रयोग करके घर पर नया प्लांट्स पॉट या फिर प्लांट को डेकोरेट करने वाला पॉट तैयार कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे कपड़ों के पॉट्स के डिजाइन बताएंगे, जिसे बनाना आसान होगा। इसका प्रयोग आप कवर की तरह भी कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ खूबसूरत से डिजाइन्स –
Also read : घर के पुराने सामान को दें नया लुक और मेहमानों से पाएं तारीफ: Home Decor DIY
सीमेंट और कपड़ों से बना है ये सुंदर सा पॉट

इस पॉट को देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि ये एक पुराने कपड़े से बना है। इसे एक सांचे की मदद से या फिर सीमेंट में घोलकर पॉट का आकार दिया गया है, जो काफी सुंदर लग रहा है। इस तरह के डिजाइन वाले कई तरह के पॉट आप खुद से भी बना सकते हैं। इसमें आप अपना मनचाहा कलर भी एड कर सकते हैं। अगर आपके पास पुराना मोटा सा कपड़ा और थोड़ा सा सीमेंट पड़ा है, तो एक बार इसे जरूर ट्राई करें।
जींस के कपड़े से बना पॉट कवर

जींस के कपड़े से आप इसे तैयार कर सकते हैं। इसका प्रयोग पॉट के कवर के रूप में किया जा सकता है। इसके लिए अपने घर के फ्लावर पॉट का साइज चेक करें, इसके बाद जींस के कपड़ों को लंबे-लंबे रस्सी के आहार में तीन हिस्से में बांट लें। अब इसे गूथकर पॉट कवर तैयार करें। यह देखने में काफी अट्रैक्टिव लग सकता है। साथ ही आप किसी को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
जूट के कपड़े से बना पॉट कवर

इस तरह का पॉट कवर आप घर पर खुद से ही तैयार कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको घर के किसी कोने में पड़े जूट की बोरी की जरूरत है, इसके बाद इसे आप अपने पॉट के साइज में काटकर कवप तैयार करें। अगर जूट का कपड़ा सिंपल है, तो आप रंगों से कुछ क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं।
बेहद आसान है ये पॉट कवर
घर में बच्चे के बेकार पड़े जींस के पेंट का प्रयोग आप इस तरह से पॉट कवर के रूप में कर सकते हैं। इसके लिए आपको अतिरिक्त मेहनत करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। बस आपको एक सिंपल का छोटे आकार का पेंट लेना है और फिर अपने पॉट पर लगाकर बेल्ट और धागे की मदद से बांध देना है। यह डिजाइन वाकई में बेहद सुंदर और सिंपल लग सकता है।

बेकार और पुराने कपड़ों का प्रयोग आप घर पर पॉट कवर तैयार करने के लिए कर सकते हैं। इन डिजाइन्स के अलावा आपके पास कई अन्य अच्छे विकल्प हैं, जिसे आप इंटरनेट पर आसानी से देखकर ट्राई कर सकते हैं।
