अपने घर को व्यवस्थित करने के पाँच बेस्ट तरीके: Organize Home
Organize Home

पुराने सामान को दें नया लुक, होम डेकोर का शानदार तरीका

इस बढ़ती महंगाई में आपके लिए हर समय नया सामान खरीद पाना मुश्किल होगा। ऐसे में कुछ इनोवेटिव आइडिया आपके लिए कारगर साबित होंगे।

Home Decor DIY: अगर आप अपने घर को देना चाहते है नया लुक, तो उसके लिए आपको नया सामान खरीदने की जरुरत नहीं। आप घर के पुराने सामान को नए तरीके से इस्तेमाल कर उससे भी अपने घर को नया लुक दे सकते है। इस बढ़ती महंगाई में आपके लिए हर समय नया सामान खरीद पाना मुश्किल होगा। ऐसे में कुछ इनोवेटिव आइडिया आपके लिए कारगर साबित होंगे। इसके लिए आप घर पर ही नज़र दौड़ाए और देखे उन चीजों को जिन्हें हम रियूज़ कर सकते है।

पुराने बैग

आप अपने पुराने बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं। दरअसल, पुराने बैग में आर्टिफिशियल फूल लगाकर आप घर को सजा सकती हैं। इसके अलावा आप ढेर सारे बैग लेकर इनकी मदद से वर्टिकल गार्डन भी तैयार कर सकते हैं।

कांच की बोतल

Home Decor DIY
Home Decor DIY

कांच की बोतलों को भी आप घर सजाने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए ऊन से बोतलों के ऊपर लपेटकर आप इन्हें नया लुक दे सकती हैं, साथ ही इन्हें फ्लावर पॉट की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही पुरानी अचार की बरनी भी आप फ्लावर पॉट के तौर पर इस्तेमाल कर सकते है

पुराने टायर

Tyre DIY
Tyre DIY

गाड़ियों के पुराने टॉयर को आप अपने गार्ड्न एरिया को खूबसूरत बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए इन टायरों को गाढ़े और चटक रंगों से पेंट कर दें। अब इनके बीच में मिट्टी भरकर आप फूलों वाले पौधें लगाएं या इन्हें आप सोफे की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

पुरानी दराज

यदि आप पुराने दराज को घर से बाहर निकालने के बारे में सोच रही हैं, तो इसे आप कॉर्नर टेबल के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको दराज के ऊपर एक फैंसी पेपर या पॉलिथिन से कवर करना होगा और लीजिए तैयार है आपका कॉर्नर टेबल। अब इस पर आप कोई फ्लावर पॉट या फिर कोई एंटीक पीस भी रख सकते हैं।

पुराने गमले

Old Pot Hacks
Old Pot Hacks

घर की खूबसूरती को चार चांद लगाने का काम गार्डन एरिया का होता है। ऐसे में अगर आपके गमले पुराने हो गए हैं, तो उन्हें नया लुक दिया जा सकता है। आप गमलों को पेंटिंग, कलरिंग, क्रोशिया के जरिए खूबसूरत बना सकती हैं। इसके लिए आपको गमलों को सबसे पहले कपड़े या ब्रश की मदद से साफ करना होगा और फिर अपनी पसंद के अनुसार पेंटिंग या रंग करना होगा।

पुराने बक्से

तो ये है कुछ आसान से तरीके जिनमे आप पुरानी चीजों का इस्तेमाल कर अपने घर को स्टाइलिश लुक दे सकते है।