Child tantrums in public

पब्लिक में नखरे करता है बच्चा, मददगार हो सकते हैं ये टिप्स

कुछ बच्चे अपनी बात मनवाने के लिए चिल्ला-चिल्ला कर रोना शुरू कर देते हैंI बच्चों को लगता है कि ऐसा करने से मम्मी परेशान होकर उनकी बात आसानी से मान लेंगीI

Child Tantrums in Public: आजकल के बच्चे केवल घर में ही खाने-पीने को लेकर नखरे नहीं करते हैं, बल्कि जब वे बाहर भी जाते हैं तो छोटी-छोटी चीजों को लेकर पब्लिक में काफी नखरे दिखाते हैंI बच्चों के कारण पेरेंट्स को सार्वजनिक जगहों पर शर्मिंदा भी होना पड़ता है, क्योंकि कुछ बच्चे अपनी बात मनवाने के लिए चिल्ला-चिल्ला कर रोना शुरू कर देते हैंI बच्चों को लगता है कि ऐसा करने से मम्मी परेशान होकर उनकी बात आसानी से मान लेंगीI मजबूरन माँ को भी बच्चे को शांत कराने के लिए उनकी बात माननी पड़ती हैI अगर आपकी भी यही परेशानी है तो आप सार्वजनिक जगहों पर बच्चों को संभालने के लिए ये टिप्स अपना सकती हैंI

Pay attention to the child’s words

कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है कि जब पेरेंट्स बच्चे पर ध्यान नहीं देते हैं तब बच्चा पेरेंट्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए नखरे दिखाना शुरू कर देता है, ताकि पेरेंट्स सभी चीजों से अपना ध्यान हटा कर केवल उसके ऊपर लगाएंI इसलिए सार्वजनिक स्थानों पर बच्चे को अनदेखा बिलकुल भी ना करें, बल्कि उसकी हर बात पर ध्यान देंI साथ ही उससे बीच-बीच में प्यार भी करते रहें, ताकि वह खुश रहेI

Avoid shouting at the child in public

जब आप बच्चे के साथ किसी सार्वजनिक जगह पर घूमने के लिए जाएँ तो बच्चे की छोटी सी गलती पर चिलाएं नहीं और ना ही बच्चे को डांटेI अगर आप उन्हें पब्लिक में डांटेंगी तो वे जोर- जोर से रोना शुरू कर देंगे और जब आप उन्हें चुप होने के लिए कहेंगी तो वे और भी ज्यादा नखरे दिखायेंगेI इसलिए आप उन्हें डांटने के बजाए प्यार से समझाने की कोशिश करेंI

जब बच्चे अपने आस-पास बहुत ज्यादा लोगों को देखते हैं तो थोड़ा घबरा जाते हैं और इसी वजह से बिना किसी कारण के भी नखरे दिखाने लगते हैंI ऐसे में आप अपना आपा ना खोएं, बल्कि बच्चे के साथ प्यार से बाते करें, ताकि वह सहज महसूस करेI

Try to divert the attention of the child

सार्वजनिक जगहों पर पेरेंट्स का अलर्ट रहना बहुत जरूरी है, इसलिए जैसे ही आपको कोई ऐसी शॉप दिखे, जिसे देखकर आपका बच्चा कुछ खरीदने की जिद कर सकता है, आप तुरंत ही उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करें ताकि वह आपकी बातों में व्यस्त रहे और उसका ध्यान उस शॉप की तरफ ना जाएI

Avoid arguing with the child

जब आप किसी सार्वजनिक जगह पर होती हैं तो कभी भी बच्चे से तर्क-वितर्क ना करें, क्योंकि आपको भी नहीं पता होता है कि बच्चे का मूड कैसा है और वह क्या रिएक्ट कर देंI कुछ बच्चे तो ऐसे भी होते हैं जो सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए मम्मी का हाथ छुड़ा कर भागने लगते हैं या कहीं जाकर छुप जाते हैंI इसलिए आप अपनी तरफ से कोई भी गलती ना करें और बच्चे से तर्क करने से बचेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...