Overview:
गायत्री देवी की ही तरह उनकी पड़पोती गौरवी कुमारी भी बेहद खूबसूरत हैं। डायर फॉल फैशन शो हो या मिलान फैशन शो, दिवाली पार्टी हो या पोलो मैच, गौरवी कुमारी अपनी सुंदरता और शानदार पर्सनालिटी के कारण भीड़ से अलग ही नजर आती हैं।
Princess Gauravi Kumari of Jaipur: जयपुर की महारानी राजमाता गायत्री देवी को दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं के रूप में आज भी याद किया जाता है। उनकी सुंदरता के आगे बॉलीवुड और हॉलीवुड की एक्ट्रेसेज भी फीकी नजर आती थीं। गायत्री देवी की ही तरह उनकी पड़पोती गौरवी कुमारी भी बेहद खूबसूरत हैं। डायर फॉल फैशन शो हो या मिलान फैशन शो, दिवाली पार्टी हो या पोलो मैच, गौरवी कुमारी अपनी सुंदरता और शानदार पर्सनालिटी के कारण भीड़ से अलग ही नजर आती हैं। गौरवी नेशनल ही नहीं इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी दमदार प्रजेंस से सभी को इंप्रेस कर देती हैं। आइए जानते हैं इस रियल लाइफ प्रिसेंस के बारे में।
पूरब और पश्चिम का अनोखा मेल
गौरवी कुमारी जयपुर के पूर्व राजघराने की लाड़ली और राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी की बेटी हैं। 26 साल की गौरवी का जन्म 30 जून 1999 में शाही परिवार में हुआ। वह अपनी मां दीया कुमारी, भाई पद्मनाभ सिंह और लक्ष्यराज सिंह के साथ सिटी पैलेस में रहती हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से मीडिया और संचार में स्नातक की डिग्री हासिल की।
सोशल मीडिया पर हैं काफी एक्टिव
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली गौरवी के इंस्टाग्राम पर 307K फॉलोअर्स हैं। उनकी हर एक पोस्ट को फैंस के ढेर सारे लाइक्स मिलते हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर, एक्ट्रेस करिश्मा कपूर, एक्टर अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर, एक्ट्रेस हुमा कुरैशी, एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर, एक्ट्रेस अनन्या पांडे जैसी सेलिब्रिटीज भी गौरवी को फॉलो करती हैं। वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ ही गौरवी राजस्थानी पारंपरिक परिधानों को स्टाइल करना भी पसंद करती हैं और अक्सर तीज, गणगौर, होली जैसे पारंपरिक त्योहारों पर परंपरा का निर्वाह करती हैं। गौरवी साड़ी, राजपूती पोशाक में जितनी ग्रेसफुल लगती हैं, उतनी ही स्टाइलिश मॉर्डन लुक में नजर आती हैं। हालांकि गौरवी की अधिकांश पोस्ट अपने ब्रांड को लेकर ही होती हैं। वो अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया पर कम शेयर करती हैं।
महिला सशक्तिकरण के लिए करती हैं काम
अपने एक इंटरव्यू में गौरवी कुमारी ने बताया कि न्यूयॉर्क में पढ़ाई के दौरान उन्हें फैशन इंडस्ट्री और आर्ट में रुचि जगी। इसलिए उन्होंने इसी क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया। गौरवी एक एंटरप्रेन्योर हैं और सोशल वर्क के साथ ही पीडीकेएफ स्टोर का संचालन भी करती हैं। यह स्टोर राजकुमारी दीया कुमारी फाउंडेशन के साथ काम करने वाली महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों को प्रमोट करता है। इस स्टोर से प्राप्त आय को राजकुमारी दीया कुमारी फाउंडेशन के कार्यों में खर्च किया जाता है। जिससे सैकड़ों महिलाओं को आर्थिक संबल मिलता है।
जिमी चू की ब्रांड एंबेसडर
पीडीकेएफ स्टोर कई बड़े ब्रांड्स के साथ मिलकर काम कर रहा है। साल 2024 में इंटरनेशनल ब्रांड जिमी चू ने गौरवी को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया। इसी के साथ गौरवी कई बड़े फैशन ब्रांड्स के शो का हिस्सा भी बन चुकी हैं। हाल ही में एस्टे लॉडर ने गौरवी के साथ ही एक्ट्रेस करिश्मा कपूर और फैशन इंफ्लुएंसर मासूम मीनावाला को अपने नए कैंपेन ‘नाइट डन राइट’ का चेहरा बनाया है। यह कैंपेन स्किन केयर रूटीन में नए बदलाव पर केंद्रित है। पीडीकेएफ समय-समय पर सिटी पैलेस में कई बड़े आयोजन करता है, जिसमें देश विदेश की मशहूर हस्तियों के साथ ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी शामिल होती हैं।
