premanand maharaj viral AI photo
premanand maharaj viral AI photo

Overview:

क्या हर दिन शेव करना और वीकेंड पर हेयर कट करवाना शास्त्रों के अनुसार सही है। अक्सर हमारे बड़े बुजुर्ग इसे लेकर कई नियम बताते हैं। लेकिन ये महिलाओं तक ही सीमित रह गए हैं। इन्हें पुरुषों पर कम ही लागू किया जाता है।

Premanand Ji Maharaj Lesson: आज की कॉर्पोरेट लाइफ में स्मार्ट और एक्टिव दिखना बहुत जरूरी है। ऐसे में कुछ प्रोफेशन में शामिल लोग हर दिन शेविंग करते हैं। हालांकि हेयर कट के लिए अधिकांश लोग संडे का दिन ही चुनते हैं। लेकिन क्या हर दिन शेव करना और वीकेंड पर हेयर कट करवाना शास्त्रों के अनुसार सही है। अक्सर हमारे बड़े बुजुर्ग इसे लेकर कई नियम बताते हैं। लेकिन ये महिलाओं तक ही सीमित रह गए हैं। इन्हें पुरुषों पर कम ही लागू किया जाता है। वहीं दूसरी ओर कुछ लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं। लेकिन पिछले दिनों धर्मगुरु और वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज ने तर्क और प्रमाणों के साथ यह बताया है कि आखिर ‘क्षौर कर्म’ यानी बाल और दाढ़ी किस दिन कटवाने चाहिए।

दुनियाभर में हैं फॉलोअर्स

संत प्रेमानंद महाराज लोगों को शास्त्रों के अनुसार चलने की सीख देते हैं। उनकी यही कोशिश होती है कि लोग बिना किसी परेशानी के आसान तरीके और उपाय अपनाकर सद्मार्ग पर चल सकें। यही कारण है कि दुनियाभर के अनुयायी उन्हें सोशल मीडिया पर फॉलो करते हैं। उनके दर्शनों के लिए आते हैं। हाल ही में भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी परिवार सहित प्रेमानंद महाराज के दर्शनों के लिए पहुंचे थे।

अधिकांश लोग करते हैं ये बड़ी गलती

प्रेमानंद महाराज के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पिछले दिनों वायरल हुए एक वीडियो में महाराज ने बताया कि पुरुषों को सप्ताह में सिर्फ दो ही दिन क्षौर कर्म करना चाहिए। शेष पांच दिनों में उन्हें दाढ़ी और बाल नहीं कटवाने चाहिए। उन्होंने बताया कि इस बात का जिक्र शास्त्रों में है। शास्त्र अनुसार गलत दिनों में क्षौर कर्म करवाने से कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आमतौर पर लोग रविवार के दिन हेयर कट और शेविंग करवाते हैं। लेकिन ऐसा करना सबसे बड़ी भूल है। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जो लोग रविवार को दाढ़ी-बाल कटवाते हैं उन्हें बुद्धि, यश, धन, और कीर्ति में हानि होने लगती है। क्योंकि यह रवि यानी सूर्य का दिन है। वहीं ज्यादातर कॉर्पोरेट एम्प्लॉई सोमवार को शेविंग करते हैं। महाराज के अनुसार अगर आप शिव भक्त हैं तो सोमवार को क्षौर कर्म नहीं करवाना चाहिए। इससे न सिर्फ आपको नुकसान होने की आशंका होती है, बल्कि ऐसा कर्म आपके बेटे की तरक्की में भी बाधा बन सकता है।

अकाल मृत्यु का कारण बन सकता है यह

आमतौर पर लोग महिलाओं को बाल धोने और काटने के नियम बताते हैं। पुरुषों के लिए भी यह नियम बनाए गए हैं, जिनसे ज्यादातर लोग अनजान हैं। प्रेमानंद महाराज कहते हैं कि जो लोग मंगलवार और शनिवार के दिन दाढ़ी-बाल कटवाते हैं उनके अकाल मृत्यु का योग बन जाता है। वहीं गुरुवार को बाल और दाढ़ी कटवाने से आपके मान-सम्मान और धन-वैभव में कमी आने की आशंका रहती है।

इन दिनों में करवाएं क्षौर कर्म

बाल कटवाने और दाढ़ी बनाने के लिए पुरुषों के लिए क्षौर कर्म के लिए सप्ताह में दो दिन सबसे अच्छे हैं, बुधवार और शुक्रवार। ये दो दिन बाल और दाढ़ी कटवाने के लिए उत्तम है। इससे आपको हर कार्य में लाभ होगा, उन्नति मिलेगी और यश बढ़ेगा।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...