Places to Visit in Winter: बात सर्दियों में घूमने की है तो भारत में यात्रा स्थलों की कोई कमी नहीं है। वैसे भी हल्की ठंड वाला ये मौसम घूमने के लिए बहुत अच्छा है। अगर आपने भी अक्टूबर-नवंबर में घूमने का मन बना लिया है और समझ नहीं आ रहा कि आप कहां जाए तो यह आर्टीकल आपके लिए एक गाइड का काम करेगा। हम आपको यही सलाह देंगे कि आप जो डेस्टीनेशन अपने लिए चुनें उसकी प्री बुकिंग करें। इस मौसम से ट्रेवल बहुत बढ़ जाता है ऐसे में प्री बुकिंग आपके ट्रेवल को सेफ और मजेदार बनाए रखेगी।
लक्षद्वीप

लक्षद्वीप घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह है। यहां आपको भीड़ भी बहुत ज्यादा नजर नहीं आएगी।यह खूबसूरत जगह हिंद महासागर और अरब सागर के पास स्थित है। यह 36 द्वीपों का एक समूह है जहां आप समुद्र तट पर एक-दूसरे से टकराती लहरों के दृश्य का आनंद ले सकते हैं। यहां आप बोटिंग कर सकते हैं। आपको मछली पकड़ने में भी मजा आएगा। इसके अलावा स्नॉर्केलिंग भी काफी एक्साइटिंग है। इसके अलावा डूबते हुए सूरज को देखने का नजारा भी यहां बहुत अचछा लगता है।
मुन्नार, केरल

साउथ की सुंदरता अपने आप में बहुत अलग है। लेकिन केरल का मुन्नार हिल स्टेशन स्वर्ग के समान है। यह जगह 3 पर्वत श्रृंखलाओं- नल्लाथन्नी, मुथिरपुझा और कुंडई के संगम पर स्थित है। इस जगह की खासियत इसकी चाय की खेती, विंटेज स्टाइल के बंगले, छोटी नदियां, झरने और ठंडा मौसम है। यह जगह माउंटेन ट्रैकिंग और माउंटेन बाइकिंग के लिए बेहतरीन है। यहां आप हाउस बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं।
कच्छ, गुजरात

यह एक ऐसा शहर है जो अपने रंगीन सफेद और रेतीले रेगिस्तान के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। यहां हर साल नवंबर से मार्च तक रण उत्सव होता है। यहां आप बहुत कल्चरल एक्टिविटीज के साथ लोकल फूड का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा यहां आप डेजर्ट राइड का भी आनंद ले सकते हैं। आप चाहें तो हॉट एयर बैलून की मदद भी ले सकते हैं और उस पर सवार होकर इस जगह की महिमा देख सकते हैं। आप अपने दोस्तों और फैमिली के साथ इस जगह को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
बिनसर, उत्तराखंड

अगर आप उत्तराखंड की शांति का आनंद लेना चाहते हैं तो आपको बिनसर जाना चाहिए। इस जगह पर आप नंदा देवी चोटियों और केदारनाथ का अद्भुत नजारा देख सकते हैं। प्रकृति प्रेमियों को यह जगह बहुत पसंद आएगी। यहां घूमने के लिए बहुत कुछ नहीं है लेकिन यहां आकार आपको अपने अंदर एक ऊर्जा और शांति महसूस होगी।
मनाली, हिमाचल प्रदेश

यह कुल्लू घाटी का सबसे प्यारा पर्यटन स्थल है। देवदार के पेड़ और पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता पर्यटकों को खूब लुभाती है। मनाली को रंग-बिरंगे फूलों की घाटी भी कहा जाता है। बर्फ की एक सफेद चादर इस जगह को पूरी तरह से ढक देती है। अगर आपको रोमांच का बहुत शौक है तो आप ट्रैकिंग, स्कीइंग, पैराग्लाइडिंग आदि पर जा सकते हैं। इस जगह पर दिसंबर में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने लगती है। इसके अलावा अगर आपके पास थोड़ा समय ज्यादा है तो हिमाचल प्रदेश में ही डलहोजी जाने का भी प्रोग्राम बनाएं। यहां आपको वैसे ही रास्तों में चलने में बहुत मजा आएगा। यह एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। इस स्थान में एक अनोखा आकर्षण है इसका आर्किटेक्चर है। सर्दियों में यहां का तापमान बहुत नीचे चला जाता है। ऐसे में तेज़ हवा के साथ आप इस शहर की सैर बहुत अच्छे से कर पाएंगे। यहां हर साल दिसंबर के मौसम में राष्ट्रीय हिमालय ट्रैकिंग अभियान आयोजित किया जाता है, जिसमें हजारों ट्रैकर्स भाग लेना पसंद करते हैं। तो प्लान करें इस बार हिमचाल का जहां ऊंची-ऊंची पहाड़ियां बर्फ से ढके जंगल आपका इंतजार कर रहे हैं।
पुदुच्चेरी

हर कोई तो फ्रांस नहीं जा पाता लेकिन भारत में रहकर भी आपको फ्रांस जैसा ही कुछ फील करना है तो आप पुदुच्चेरी जा सकते हैं। सर्दियों में इस जगह का मौसम बहुत सुहावना होता है, खासकर दिसंबर महीने में, जिससे यह जगह भारत में इस नए साल का जश्न मनाने के लिए सबसे अच्छी जगह बन जाती है। दिसंबर में पुदुच्चेरी में काफी टूरिस्ट आते हैं ऐसे में अपनी बुकिंग पहले से कर लें।
