Dry Flower and Leaves
Dry Flower and Leaves

प्राकृतिक सुंदरता को संजोने का तरीका

फूलों और पत्तियों को सही तरीके से सुखाना और संरक्षित करना उनके प्राकृतिक रूप और रंग को बनाए रखने में मदद करता है।

Dry Flower and Leaves: प्राकृतिक सुंदरता को लंबे समय तक संजोने का एक शानदार तरीका है फूलों और पत्तियों को सुखाना और संरक्षित करना। यह एक पुरानी कला है जिसका उपयोग न केवल सजावट में बल्कि विभिन्न शिल्प कार्यों, विज्ञान और चिकित्सा में भी किया जाता है। फूलों और पत्तियों को सही तरीके से सुखाना और संरक्षित करना उनके प्राकृतिक रूप और रंग को बनाए रखने में मदद करता है। यदि आप भी फूलों और पत्तियों को सुखाने और संरक्षित करने का तरीका जानना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए है।

फूलों और पत्तियों को प्रेस करने का तरीका सबसे सामान्य और प्रचलित है। यह विधि फूलों और पत्तियों को फ्लैट रखने और उनके रंग और बनावट को संरक्षित करने के लिए प्रभावी है। प्रेसिंग के लिए आपको पुराने अखबार, किताबें, और कार्डबोर्ड की जरूरत होगी। सबसे पहले फूल या पत्ते को ठीक से पंखुड़ी की दिशा में रखें और उन्हें अखबार के बीच रखें। फिर अखबार को किताब के अंदर रखकर उसे दबा दें। फूलों और पत्तियों को दबाने के लिए कुछ भारी चीज़ों का उपयोग कर सकते हैं। इसे कुछ दिनों के लिए छोड़ दें, ताकि फूल और पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएं। 

अगर आप फूलों और पत्तियों को उनके प्राकृतिक आकार और रंग के साथ संरक्षित करना चाहते हैं, तो सिलिका जेल एक बेहतरीन विकल्प है। सिलिका जेल एक नमी सोखने वाली सामग्री है जो फूलों और पत्तियों को जल्दी और प्रभावी ढंग से सूखने में मदद करती है। सिलिका जेल, कंटेनर, फूल या पत्तियां की ज़रूरत होगी। सिलिका जेल को एक कंटेनर में डालें और उसमें फूल या पत्तियां रखें। फिर सिलिका जेल से फूल या पत्तियों को ढक दें, ताकि वे पूरी तरह से कवर हो जाएं। कंटेनर को ढककर 2 से 3 दिन के लिए छोड़ दें। 

यह एक सरल और प्राकृतिक तरीका है जिसमें फूलों और पत्तियों को हवा में सूखने दिया जाता है। बंधने के लिए धागा या रिबन, लकड़ी या दीवार चाहिए। फूलों के तनों को काटें और उन्हें एकसाथ बांधकर एक सिरिज या रिबन से लटका दें। फूलों को सूखा और ठंडी, हवादार जगह में लटकाएं। यह तरीका लंबे समय तक फूलों और पत्तियों को संरक्षित रखने में मदद करता है। ध्यान रखें कि फूलों को सूरज की सीधी रोशनी से दूर रखें, ताकि उनके रंग फीके न पड़ें। इस विधि का उपयोग उन फूलों के लिए करें, जो थोड़े मोटे होते हैं और जल्दी सूखने में सक्षम होते हैं, जैसे चमेली या सूरजमुखी।

जब फूलों और पत्तियों को सुखा लिया जाता है, तो उनका उपयोग विभिन्न सजावट और शिल्प कार्यों में किया जा सकता है। सूखे फूलों को फ्रेम में सजाकर आप अपने घर की दीवारों को सुंदर बना सकते हैं। आप सूखे फूलों का उपयोग गहनों में कर सकते हैं, जैसे कंगन, हार, या बैंगल्स में। सूखे फूलों का उपयोग ग्रीटिंग कार्ड्स और शिल्प में किया जा सकता है, जिससे उन्हें एक व्यक्तिगत स्पर्श मिलता है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...