इस मूलांक वाले लोगों को नहीं होती है कभी पैसों की कमी, सदा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा: Ank Jyotish
Ank Jyotish

इस मूलांक वाले लोगों को नहीं होती है कभी पैसों की कमी, सदा बनी रहती है मां लक्ष्मी की कृपा

Ank Jyotish : अंक शास्त्र में मूलांक का काफी महत्व है। आइए जानते हैं किस मूलांक के व्यक्तियों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है?

Ank Jyotish: अंक ज्योतिष में मूलांक का काफी महत्व होता है। हर मूलांक किसी न किसी देवता और ग्रह से जुड़ा होता है। इस लेख में हम आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे, जिसपर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशआ बनी रहती है। मूलांक किसी भी व्यक्ति के डेट ऑफ बर्थ को देखकर पता लगाया जा सकता है। वहीं, भाग्यांक आपकी जन्म तिथि, पैदा हुए वर्ष और महीने को जोड़कर बनता है। जिन व्यक्तियों के जन्म की तारीख 9, 18 या 27 होती है, उनका मूलांक 9 होता है। वहीं, अगर आपके जन्म की तिथि 9-05-1985 है, तो आपका भाग्यांक 9+5+1+9+8+5=109=10=1 यानि 1 है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, जिन व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, उनका शुक्र ग्रह काफी मजबूत होता है। यानि अगर आपके जन्म की तारीख 6 है, तो आप काफी धनवान और वैभव प्राप्त करने वाले होंगे। ऐसे लोगों को धन की कमी नहीं होती है। उनपर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

Also read: केले के छिलके को फेंके नहीं, इससे बनाएं लिक्विड फर्टिलाइजर

Ank Jyotish
Ank Jyotish 6

जिन व्यक्तियों का मूलांक 6 होता है, वे स्वभाव के काफी सौम्य होते हैं। वे हमेशा दूसरे व्यक्तियों में काफी ज्यादा हमदर्दी रखते हैं। ऐसे लोग आर्थिक रूप से काफी ज्यादा मजबूत होते हैं। इनकी कड़ी मेहनत और ईमानदारी हर एक काम को सफल बनाती हैं।

Mulank Ank
Mulank Ank

मूलांक 6 वाले व्यक्ति हर एक चुनौती का डटकर सामना करते हैं। वे चुनौतियों से डरकर भागते नहीं है। ऐसे व्यक्ति दूसरों से काफी ज्यादा अलग होते हैं।

6 मूलांक 6 तारीख को जन्में लोगों का होता है। इसके अलावा 15 या 24 को जिन लोगों का जन्म हुआ होता है, उनका भी मूलांक 6 होता है। ऐसे लोगों पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

मूलांक आपके भाग्य और आगे की चुनौतियों का व्यक्त करता है। लेकिन ध्यान रखें कि बिना कोशिश किए कोई भी कार्य सफल नहीं होता है। भाग्य के साथ-साथ मेहनत भी जरूरी होता है, तभी आप एक सफल व्यक्ति बन सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...