वर्क कमिटमेंट के साथ इस तरह जुड़वा बच्चों की परवरिश करती हैं कश्मीरा शाह: Celebrity Parenting Advice
Celebrity Parenting Advice

Celebrity Parenting Advice: कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक टेलीविजन इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी हैं। यह दोनों एक दूसरे के साथ शानदार बॉन्डिंग शेयर करते हैं। साल 2017 में इन्होंने सरोगेसी से ट्विन किड्स को वेलकम किया था। कृष्ण और कश्मीरा दोनों ही अपने कामकाज में व्यस्त रहते हैं लेकिन इस बात का खास ख्याल रखते हैं कि उन्हें अपने बच्चों के साथ वक्त बिताने का मौका मिल सके। अब हाल ही में कश्मीरा को अपने बच्चों की परवरिश के बारे में बात करते हुए देखा गया।

Also read: कृष्णा अभिषेक ने साझा किया कपिल संग अपने रिश्ते का सच, कही ये बातें: Krushna and Kapil Relationship

कश्मीरा शाह ने बताया कि उन्होंने पहला ब्रेक तब लिया था जब मां बनने की प्लानिंग कर रही थी। लेकिन जब बात नहीं बन पाई तो उन्होंने कृष्णा के साथ मिलकर सरोगेसी से पैरंट्स बनने का कदम उठाया। जब वह ट्विन बेबी की मां बनी तब उन्होंने ब्रेक लिया और तब तक काम नहीं किया जब तक बच्चे बोलने नहीं लगे। एक्ट्रेस के मुताबिक जब आपको पता चल जाता है कि आपके बच्चे बोलकर बातें बताने लगे हैं तो निश्चित महसूस होता है। तब इतनी सिक्योरिटी रखी जा सकती है कि आपकी गैर मौजूदगी में उनको दिक्कत नहीं होगी।

कश्मीरा के मुताबिक वह कभी नहीं चाहती थी कि उनके बच्चों की परवरिश स्टाफ करें या उन्हें किसी के दिल में छोड़ दिया जाए। उनके मुताबिक शुरुआत से यह बात उनके दिमाग में थी और वह चाहती थी कि जैसे-जैसे बच्चे हो संभालना शुरू करें उन्हें इस बात का एहसास हो कि उनके पेरेंट्स वर्किंग है और उन्हें कभी भी ऐसा ना लगे कि उनके लिए माता-पिता अवेलेबल नहीं है। इसी वजह से जब कृष्णा काम पर होते हैं तो कश्मीरा घर पर रहती हैं और जब कश्मीरा काम पर रहती हैं तो कृष्णा घर पर होते हैं।

काम के बारे में कमिटमेंट के बारे में एक्ट्रेस ने कहा कि मैं काम को प्रायोरिटी देती हूं। मुझे नहीं लगता कि मैं उन लोगों में से हूं जो हमेशा घर में बैठ सकते हैं। मैं तभी घर में बैठ सकती हूं जब सरकार पर है कि हमें लॉकडाउन लगा दिया है और किसी को बाहर नहीं जाना है। लेकिन अगर काम करना मुमकिन है तो मैं हमेशा खाली बैठने से अच्छा काम करना चाहूंगी।

मैं रिचा मिश्रा तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट...