food for boost hemoglobin in teenager
food for boost hemoglobin in teenager

टीनएज बच्चा इन टिप्स से लुक को लेकर नहीं होगा परेशान

टीनएज में होने वाले बदलावों के कारण बच्चा इतना परेशान हो जाता है कि उसे पढ़ाई से ज्यादा चिंता अपने लुक को लेकर होती है कि वह कैसा दिख रहा हैI

Teenage Child Confidence: टीनएज उम्र का एक ऐसा पड़ाव होता है, जिसमें कई सारे बदलाव होते हैंI बच्चे के लिए उन बदलावों को स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल होता हैI कई बार बच्चा इन बदलावों के कारण इतना परेशान हो जाता है कि उसे पढ़ाई से ज्यादा चिंता अपने लुक को लेकर होती है कि वह कैसा दिख रहा है, सब उसे लेकर क्या बोलते हैंI स्कूल में ऐसा तो नहीं है कि सब उसके लुक और पहनावे के कारण उसे नापसंद करते हैंI इसकी वजह से वह सबके साथ चिड़चिड़ा व्यवहार करने लगता हैI ऐसे समय में पेरेंट्स के लिए जरूरी है कि वे अपने बच्चे को समझें और उसका खोया आत्मविश्वास वापस पाने में उसकी मदद करेंI

Teenage Child Confidence
Love the child

जब बच्चे टीनएज में आ जाते हैं तब पेरेंट्स को ऐसा लगता है कि वे अब बड़े हो गए हैं, वे अपना ध्यान खुद से रख सकते हैंI इसी वजह से पेरेंट्स बच्चे की पहले जैसी केयर और उतना प्यार नहीं करते हैं, जिसकी वजह से बच्चे को ऐसा लगने लगता है कि पेरेंट्स अब उसे प्यार नहीं करते हैं और वह अपनी बातें पेरेंट्स से शेयर करना बंद कर देता हैI इसलिए आप टीनएज में भी बच्चे को उतना ही प्यार करें, जितना आप पहले करती थींI 

Realit Check
Tell your child about reality

टीनएज में सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चीजें देखकर बच्चे का ध्यान भटकना लाजिमी हैI ऐसे में जरूरी है कि आप उसे जीवन की वास्तविकता के बारे में बताएं और उसे समझाएं कि हर बच्चे की अपनी पर्सनालिटी होती है, कोई किसी के जैसा कभी नहीं बन सकता हैI इसलिए वह जैसा है अच्छा है और अपने लुक को लेकर कभी भी परेशान ना होI

 self-grooming
Teach your child to do self-grooming

टीनएज में अच्छा दिखने की चाहत तो हर बच्चे की होती है, लेकिन दिक्कत यह होती है कि बच्चे अपनी ग्रूमिंग के ऊपर ध्यान नहीं देते हैंI वे चाहते हैं कि मम्मी ही उनके लिए करें, तो टीनएज में ऐसा बिलकुल भी संभव नहीं हैI इसलिए आप बच्चे को ग्रूमिंग की छोटी-छोटी चीजें सिखाएं, जिससे वह खुद का ध्यान रख सके और अपनी पर्सनालिटी को निखार सकेI 

stories
Tell stories of successful people

जब आपका बच्चे अपने लुक को लेकर बहुत ज्यादा परेशान रहने लगे कि वह अच्छा नहीं दिखता है और इस बात के कारण पढ़ाई पर भी ध्यान देना बंद कर दे तो आप उसे समझाने के लिए सफल लोगों के बारे में बताएंI उसे समझाएं कि लुक से जीवन में कुछ नहीं होता है, जीवन में कामयाब होना जरूरी हैI

टीनएज में पेरेंट्स कभी-कभी अनजाने में बच्चे के लुक को लेकर कुछ नकारात्मक कमेन्ट कर देते हैंI ऐसा करके वे बच्चे को बुरा फील नहीं कराने चाहते हैं, बल्कि वे बच्चे को समझाने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके नकारात्मक कमेन्ट के कारण बच्चे को ऐसा लगने लगता है कि वह बिलकुल भी सुन्दर नहीं है, इसलिए उसके पेरेंट्स उसे ऐसा कह रहे हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...