नई-नवेली मां से कभी नहीं पूछनी चाहिए ये 5 चीजें, हो सकती हैं इरिटेट: What Not To Say To A New Mother
5 questions you should never ask to a new mother

Overview: नई-नवेली मां से कभी नहीं पूछनी चाहिए ये 5 चीजें

What not to say to a postpartum mom: जब एक महिला मां बनती है, तो उसकी जिंदगी एक नए मोड़ पर होती है। मां बनना हर महिला की जिंदगी का एक सबसे खूबसूरत अहसास है। यह नया दौर खुशियों के साथ-साथ भावनाओं का एक तूफान लेकर आता है। एक तरफ नई मां खुशी का अहसास करती है, वहीं दूसरी तरफ वो काफी बेचैन होती हैं। इस दौरान एक महिला बहुत ही मुश्किल वक्त से गुजर रही होती है।

What not to say to a New Mother(postpartum mom): जब एक महिला मां बनती है, तो उसकी जिंदगी एक नए मोड़ पर होती है। मां बनना हर महिला की जिंदगी का एक सबसे खूबसूरत अहसास है। यह नया दौर खुशियों के साथ-साथ भावनाओं का एक तूफान लेकर आता है। एक तरफ नई मां खुशी का अहसास करती है, वहीं दूसरी तरफ वो काफी बेचैन होती हैं। इस दौरान एक महिला बहुत ही मुश्किल वक्त से गुजर रही होती है।

बच्चे को जन्म देने के बाद उसके सिर पर बच्चे की देखभाल और अपनी हेल्थ को संभावने की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में एक नई मां काफी डिस्टर्ब रहती है। इस दौरान उनसे भूल से भी कुछ सवाल आपको नहीं पूछने चाहिए। आइए जानें एक नई मां से कौन से सवाल बिल्कुल नहीं पूछने चाहिए?

Also read: बालों की ग्रोथ के लिए लगाएं यह 1 तेल, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका: Rosemary Oil For Hair Growth

तुम इतनी चिड़चिड़ी क्यों हो गई हो?

What Not To Say To A New Mother-Why have you become so irritable?
Why have you become so irritable?

नई मांओं का शेड्यूल काफी ज्यादा बिगड़ जाता है। अपने बच्चे के साथ-साथ उन्हें अपनी हेल्थ का भी ख्याल रखना होता है। रात को बच्चा अगर सोए ना, तो मां की भी नींद खराब होती है और वो चिड़चिड़ी रहने लगती है। बेबी को हैंडल करने की वजह से वो अक्सर थकी-थकी और परेशान रहने लगती हैं। उन्हें आराम नहीं मिलता और उनकी नींद भी पूरी नहीं होती। ऐसे में उनसे उनके चिड़चिड़ेपन पर सवाल करना, उन्हें और परेशान भी कर सकता है। 

तुम दोबारा जॉब करोगी?

ये एक महिला के लिए बहुत ही सेंसेटिव मुद्दा है। एक जिम्मेदार मां बनने के लिए महिलाएं अपने करियर तक को बलिदान कर देती हैं। अक्सर अपने बच्चे की देखभाल करते हुए अपनी प्रोफेशनल लाइफ बहुत याद आती है। इस वक्त उन्हें ये पता नहीं होता कि वो दोबारा जॉब कर पाएंगी या नहीं। ऐसे में उनसे जॉब को लेकर सवाल करना गलत होगा। इससे उन्हें दिक्कत हो सकती है। 

तुम काफी मोटी हो रही हो?

Are you getting quite fat?
Are you getting quite fat?

बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव आते हैं। आमतौर पर महिलाओं का वजन काफी बढ़ने लगता है। जो महिलाएं अपने शरीर को लेकर ज्यादा सोचती हैं, वो वेट लॉस भी कर लेती हैं, लेकिन हर कोई इतनी आसानी से वजन कम नहीं कर पाता। ऐसे में आपको किसी भी महिला को उसके वजन को लेकर कुछ नहीं कहना चाहिए। इससे वो असहज महसूस कर सकती हैं। इससे उनके मेंटल लेवल पर भी बुरा असर हो सकता है। 

क्या तुम और बच्चे प्लान करोगी?

परिवारजनों और रिश्तेदारों के मन में बेबी प्लानिंग को लेकर हजारों सवाल होते हैं। एक बच्चे को जन्म देना कोई आसान काम नहीं है। बच्चे को जन्म देने के बाद एक महिला को मानसिक और शारीरिक चुनौतियां झेलनी पड़ती हैं। ऐसे में नई मां से कभी भी आगे बच्चों की प्लानिंग पर सवाल ना करें। उस दौरान वो मानसिक तौर पर इस सवाल के लिए तैयार नहीं होती।

ब्रेस्टफ़ीडिंग को लेकर सवाल

Questions about breastfeeding
Questions about breastfeeding

एक नई मां से हर कोई ब्रेस्टफ़ीडिंग को लेकर सवाल जरूर करता है। ये फैसला आप बच्चे की मां पर ही छोड़ दें। ब्रेस्टफ़ीडिंग बच्चे की सेहत के लिए अच्छी होती है, ऐसे में दूसरों को इन सवालों से बचना चाहिए। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...

Leave a comment