Wedding Gifts
Wedding Gifts

Overview:

गर्मी के मौसम में पसीना आने के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। हालांकि गहनों को साफ करके आप इनकी चमक को आसानी से फिर से पा सकते हैं।

Jewellery Cleaning Tips: चमचमाते सोने के गहनों की चमक अक्सर कुछ दिनों बाद ही फीकी पड़ जाती है। गहने काले नजर आने लगते हैं और उनका पहले जैसा ग्रेस भी खो जाता है। गर्मी के मौसम में पसीना आने के कारण यह समस्या और भी बढ़ जाती है। हालांकि गहनों को साफ करके आप इनकी चमक को आसानी से फिर से पा सकते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि आप अपने गहनों को कैसे नई जैसी चमक दे सकते हैं।  

आप अक्सर जो ज्वेलरी लगातार पहनते हैं, वो ज्यादा काली पड़ने लगती है।
The jewelery you wear regularly starts getting darker.

आप अक्सर जो ज्वेलरी लगातार पहनते हैं, वो ज्यादा काली पड़ने लगती है। इसके पीछे कई कारण हैं। गर्मी के मौसम में शरीर में पसीना अधिक आता है, ऐसे में यह गहनों पर जमने लगता है और धीरे—धीरे मैल की परत उनपर छा जाती है। इसी के साथ मेकअप, कॉस्मेटिक, परफ्यूम, क्रीम, मॉइस्चराइजर आदि के कारण भी गहनों में गंदगी और धूल जम जाती है और उनकी चमक खो जाती है। 

सोने के गहनों को साफ करने का सबसे आसान और असरदार तरीका है बेकिंग सोडा। बेकिंग सोडा लगभग हर भारतीय रसोई में आसानी से मिल जाता है। गहनों को साफ करने का यह एक बजट फ्रेंडली तरीका है। इसके लिए आप 2 टीस्पून बेकिंग सोडा लें और उसे गुनगुने पानी में घोल लें। अब गहनों को करीब आधे घंटे के लिए इसमें डुबो दें। उसके बाद स्पंज की मदद सेे इन्हें रगड़ कर साफ करें। फिर इन्हें साफ पानी से धो लें। आपके गहने पहले की तरह चमक जाएंगे।   

हर भारतीय रसोई का अहम हिस्सा हल्दी सोने के गहनों को साफ करने का आसान तरीका है। इसके लिए आप एक कटोरे में तेज गर्म पानी लें। अब इसमें 2 चुटकी हल्दी पाउडर और 1 टीस्पून वॉशिंग पाउडर मिला दें। इस मिश्रण में अपने सोने के गहनों को करीब तीस मिनट के लिए भिगो दें। एक मुलायम टूथब्रश की मदद से गहनों को साफ करें। उसके बाद साफ पानी से इन्हें वॉश कर लें। गहने चमकने लगेंगे।   

दांत चमकाने के साथ ही टूथपेस्ट आपके सोने और चांदी के गहने भी चमका सकता है।
Along with polishing teeth, toothpaste can also make your gold and silver jewelry shine.

दांत चमकाने के साथ ही टूथपेस्ट आपके सोने और चांदी के गहने भी चमका सकता है। जी हां, कोई भी सफेद टूथपेस्ट यूज करके आप कुछ ही सेकंड में ये काम आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए सॉफ्ट टूथब्रश लें, उसपर जरूरत के अनुसार पेस्ट लगाएं और सिर्फ ज्वेलरी को इससे साफ करें। इसके बाद इन्हें साफ पानी से वॉश कर, मुलायम कपड़े से पोछ लें।  

अगर आप भी अपनी गोल्ड ज्वेलरी पर कोई केमिकल लगाने से डरती हैं तो आप यूज करें नेचुरल क्लीनिंग एजेंट। इसके लिए बेस्ट है नींबू का रस। इसे यूज करना बहुत ही आसान है। एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें आधा नींबू का रस मिला लें। अपने गहनों को इसमें डुबोकर करीब 30 मिनट के लिए छोड़ेंं। आप चाहे तो इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा भी मिला सकते हैं। जरूरत होने पर इसे ब्रश से भी साफ करें। फिर नॉर्मल पानी से इसे धो लें।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...