November Horoscope 2025
November Horoscope 2025

November Horoscope 2025: रूके हुए कार्य गति पकड़ेंगे, बशर्ते आपको ख्याली दुनिया से बाहर निकलने की जरूरत है। सम्पर्क, संचार या कोई नया करार अनुबंधन होने की संभावना है। आप यह महसूस करेंगे कि सिर्फ मेहनत
के बल पर आपने बहुत कुछ प्राप्त कर लिया है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम और रोमांस के मामले में आप खुलकर सामने नहीं आएंगे।

वित्त तथा कार्यक्षेत्र में रचनात्मक कौशल की मांग पूरी करने के लिए आप जबरदस्त प्रयास करेंगे। आप अत्यधिक व्यस्त रहेंगे। नौकरी में अफसर की डांट सुननी पड़ सकती है। कहीं से कोई अशुभ
समाचार प्राप्त होंगे। समय सामान्य रहेगा। किसी दूसरों के आप काम आएंगे। मन में उल्लास का भाव रहेगा। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।

परिवार में वातावरण सुखद रहेगा। कोई नई वस्तु के निर्माण में लगेंगे व सफलता हासिल करेंगे। नए-नए लोगों से आपका सम्पर्क बनेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपका प्रभाव, दबदबा व रूतबा यथावत कायम रहेगा। शांति की तलाश में मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर या किसी मठ में जा सकते हैं।
बदलाव का जो सिलसिला कई समय से चल रहा है, उसका प्रभाव दिखेगा।

व्यवसाय की स्थिति मध्यम रहेगी। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिससे मन खिन्न रहेगा। धार्मिक उत्सव, सभा गोष्ठियों में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त होगा। यात्राओं से हानि का योग है, अत: अभी यात्राएं स्थगित रखें। मित्र वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा। घर में मेहमानों की आवाजाही रहेगी। पारिवारिक सामंजस्य बढ़ेगा।

मन में किसी के प्रति चली आ रही मनोमालिन्यता भी समाप्त होगी व नये सिरे से रिश्ते की शुरुआत होगी। आपकी राशि से चन्द्रमा का द्वादश परिभ्रमण चिंताकारी रहेगा। कुछ ऐसी परिस्थितियां बनेगी कि जिससे उभरना आपके लिए काफी मुश्किलों भरा होगा। दिनचर्या काफी थकावट भरी होगी।

बच्चों को लेकर कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। कोई उत्साह भरा कार्य जीवन में सम्पन्न होगा। वाक्पटुता व चतुराई से आप अपना काम निकाल ही लेंगे। आपका समय हास-परिहास व मनोरंजन
में अधिकतम समय व्यतीत होगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

इस मास अभीष्ट कार्य सिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। कहीं से कोई शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। दिनचर्या में विलासिता का भाव रहेगा। कहीं कुछ आॢथक, शारीरिक
नुकसान होने के योग हैं। भाईयों से या पिता से अनबन हो सकती है। जमीनजायदाद
संबंधी समस्याएं उत्पन्न होगी।

इस मास आपके शत्रुओं की पराजय होगी। स्त्री तथा संतान का सुख प्राप्त होगा। भाग्य साथ देगा। आपके कम परिश्रम के उपरांत भी आपको ज्यादा की प्राप्ति होगी। धर्म- कर्म में विशेष रूचि रहेगी। विद्याथियों के विशेष फलदायी दिवस कहा जा सकता है। विद्या में मन लगेगा व मनचाही प्रगति
होगी।

किसी से अपमान का भय रहेगा। आर्थिक स्थिति में कमी का अनुभव रहेगा। शारीरिक रूप से अपने आपको दुर्बल व असहज महसूस करेंगे। आपके अधिकारी द्वारा आपकी प्रशंसा होगी। काम में मन
लगेगा। खरीददारी में कम पैसों में अच्छी वस्तु मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक उत्सव सा वातावरण बनेगा। आपके सौन्दर्य में निखार आएगा।

मित्रों व जीवन-साथी का सुख व पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। इस मास आप वह सब कुछ कर पाएंगे जो कि आप काफी समय से सोच रहे थे। घर में भाई-भाभी से अनबन संभव है। वार-त्यौहार का दौर आपको नई उमंग से भर देगा। घरपरिवार की सुख-सुविधाओं के लिए आप प्रयासरत रहेंगे। आप इस समय कार्य में ज्यादा व्यस्त रहेंगे।

पारिवारिक व धार्मिक यात्राओं के अवसर मिलेंगे। दोस्तों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे और पार्टियों का आनंद लेंगे। उलझे मामले सुलझाने के लिए चतुराई से काम लेना होगा। कार्यस्थल पर चुस्ती-फुर्ती से काम निबटाने होंगे।
करियर में पहले से बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके पास आगे बढ़ने के पर्याप्त अवसर प्राप्त होंगे।

प्रतियोगिता में बने रहने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। जो लोग आपके करीबी माने जाते थे, वे धीरे-धीरे आपसे दूर होते जाएंगे। कारोबारी क्षेत्र में कई विकल्प खुलेंगे। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान व प्रतिष्ठा हासिल करेंगे। खिलाड़ियों को खेलकूद प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर मन पसंद काम मिलने से प्रसन्नता होगी।