एन आई आर एफ रैंकिंग 2023: NIRF Management Ranking
NIRF Management Ranking

NIRF Management Ranking: राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Management Ranking) भारत में उच्च शिक्षा के सभी संस्थानों को रैंक करने के लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अपनाई गई एक पद्धति है l नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क ( NIRF) मिनिस्ट्री ऑफ एजुकेशन, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के हिसाब से साल 2023 में प्रबंधन के कॉलेजों की रैंकिंग की लिस्ट इस प्रकार है I

भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIMA)

NIRF Management Ranking
Indian Institute of Management,Ahmedabad

प्रबंधन विद्यालयों में भारतीय प्रबंधन संस्थान,अहमदाबाद का स्थान पहले नंबर पर है l इसकी स्थापना सन 2061 मैं गुजरात सरकार, भारत सरकार और औद्योगिक क्षेत्रों के सक्रिय सहयोग से हुई थी l इस संस्थान ने हावर्ड बिज़नेस स्कूल के साथ आरंभिक सहयोग किया था l इसका परिसर 102 एकड़ में फैला हुआ है l
वेबसाइट – http://www.iima.ac.in

भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर (IIMB)

IIM ,Bangalore
Indian Institute of Management ,Bangalore


बेंगलुरु शहर में स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान भारत का एक प्रमुख प्रबंधन संस्थान है l इसका भव्य परिसर दक्षिण बेंगलुरु में 100 एकड़ में स्थित है जिसकी स्थापना सन 1973 में हुई थी l
वेबसाइट – www.iimb.ernet.in

भारतीय प्रबंधन संस्थान कोझीकोड (IIMK)

IIM ,Kohzikode
Indian Institute of Management,kohzicode


कोझीकोड के केरल में स्थित यह एक पब्लिक बिजनेस स्कूल है l सन 1996 में भारत सरकार द्वारा केरल राज्य सरकार के सहयोग से की स्थापना हुई थी l इसका परिसर 112.5 एकड़ में फैला हुआ है.
वेबसाइट – www.iimk.ac.in

भारतीय प्रबंधन संस्थान कोलकाता (IIMC)

IIM Calcutta
Indian Institute of Management,Kolkata


पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में स्थित यह भारत का एक पब्लिक बिज़नेस स्कूल है l यह पहला भारतीय प्रबंधन संस्थान था l 2017 में इसे भारत सरकार ने राष्ट्रीय महत्व के संस्थान के रूप में मान्यता दी थी l इसका परिसर 135 एकड़ में फैला हुआ है l
वेबसाइट – www.iimcal.ac.in

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान,दिल्ली (IIT Delhi)

IIT Delhi
Indian Institute of Technology,Delhi


भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली,भारत में स्थित प्रौद्योगिकी का एक संस्थान है जो विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में भारत का प्रशिक्षण अनुसंधान और विकास का केंद्र है l यहां पर एमबीए में प्रवेश कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) के माध्यम से होता है l इसका सुंदर परिसर 320 एकड़ में बना हुआ है l
वेबसाइट – http://www.iitd.ac.in

भारतीय प्रबंधन संस्थान,लखनऊ (IIML)

IIM ,Lucknow
Indian Institute of Management ,Lucknow


वर्ष 1984 में भारत सरकार ने लखनऊ के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक शहर के बाहरी इलाके में इस प्रबंधन संस्थान की स्थापना की थी l समय-समय पर यह संस्थान प्रमुख व्यापार स्कूलों और भारत कनाडा यूरोप दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में अनुसंधान केंद्रों के साथ सहयोगात्मक व्यवस्था में प्रवेश करता है l यह 200 एकड़ का एक सुंदर परिसर है l

वेबसाइट – www.iiml.ac.in

राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान (NITIE)

NITIE,Mumbai
NITIE,Mumbai


राष्ट्रीय औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान मुंबई शहर के पवई क्षेत्र में विहार झील के पास स्थित है l पहले यह राष्ट्रीय प्रशिक्षण एवं औद्योगिक इंजीनियरी संस्थान के नाम से जाना जाता था l इसका परिसर 67 एकड़ में है l
वेबसाइट – http://nitie.ac.in

भारतीय प्रबंधन संस्थान इंदौर

IIM,Indore
Indian Institute of Management ,Indore


भारतीय प्रबंधन संस्थान मध्यप्रदेश के इंदौर क्षेत्र में स्थित है l यह संस्थान प्रतिष्ठित आई आई एम परिवार का सदस्य है जोकि 1996 में स्थापित हुआ था l भारत में पहली बार इस संस्थान में वर्ष 2011 में 5 साल का इंटीग्रेटेड प्रोग्राम शुरू किया गया था lइसमें कक्षा बारहवीं के बाद छात्रों को प्रबंधन की शिक्षा के लिए 5 साल का बी बी ए और एमबीए प्रारंभ किया गया जो कि आई पी मैट के नाम से जाना जाता है l यह 193 एकड़ में फैला हुआ है l
वेबसाइट – www.iimidr.ac.in

एक्स एल आर आई – जेवियर स्कूल आफ मैनेजमेंट (XLRI)

XLRI,Jamshedpur
Xavier School of Management ,Jamshedpur


जमशेदपुर झारखंड में स्थित भारत में सोसाइटी ऑफ जीसस द्वारा संचालित यह एक निजी स्कूल है जिसकी स्थापना सन् 1949 में स्टील सिटी के नाम से विख्यात जमशेदपुर शहर में भारत के सबसे पुराने बिजनेस स्कूल के रूप में हुई थी l इसका परिसर 50 एकड़ में है l
वेबसाइट – http://xlri.ac.in

यह भी देखें-आखिर क्यों शादी के बाद चिड़चिड़ी हो जाती है महिलाएं, आप भी जान लें इसके पीछे का फैक्ट: Irritability After Marriage

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई (IITB)

IIT,Mumbai
Indian Institute of Technology ,Mumbai

मुंबई शहर के उत्तर पश्चिम में स्थित यह संस्थान यूनेस्को और सोवियत संघ के अनुदान से सन 1958 में स्तिथ हुआ था l जहां भारत सरकार ने इसके निर्माण और अन्य खर्चों का वहन किया वही यूनेस्को ने सोवियत संघ की सहायता से मशीनरी और तकनीकी ज्ञान उपलब्ध कराया l यह भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान श्रंखला का दूसरा सबसे बड़ा परिसर है जो 550 एकड़ में फैला हुआ है l महाराष्ट्र राज्य का यह सबसे बड़ा विश्वविद्यालय है l
वेबसाइट – http://www.iitb.ac.in

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...