Nazar Dosh Upay: किसी भी ऐसे इंसान के संपर्क में आकर यदि हम पर उसका बुरा या नकारात्मक असर पड़ता है तो उसे बुरी नजर या नजर दोष कहा जाता है। बुरी नजर का असर बच्चों के साथ-साथ बड़ों को भी प्रभावित करता है। बुरी नजर लगने के कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है तथा व्यक्ति की तरक्की में भी रुकावट पैदा हो जाती है। बुरी नजर बच्चों को बहुत जल्दी लग जाती है। बुरी नजर लगने से हंसते खेलते परिवार में भी क्लेश रहने लगता है। जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है। आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से बुरी नजर के नकारात्मक प्रभाव और बुरी नजर से बचने के उपायों के बारे में।
बुरी नजर लगना

नजर लगने से बच्चे या बड़े बहुत जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। नजर लगने के कारण बच्चे एकदम सुस्त और अस्वस्थ रहने लगते हैं तथा चिड़चिड़े हो जाते हैं। किसी की बुरी नजर लगने से घर में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बुरी नजर लगने से व्यक्ति का स्वास्थ्य को प्रभावित होता ही है, साथ ही व्यक्ति के रोजगार मे भी रुकावटें पैदा होने लगती है। जिसके कारण व्यक्ति का मन अशांत रहने लगता है तथा घर में कलह बढ़ जाती है और धन का अपव्यय होने लगता है। जिससे घर में फालतू के खर्चे बढ़ जाते हैं और इंसान को कई बीमारियां घेर लेती है जिसके कारण व्यक्ति का पूरा जीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।
बुरी नजर उतारने के अचूक उपाय

बुरी नजर लगने पर ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं जिन्हें अपनाकर आप बुरी नजर से छुटकारा पा सकते हैं। छोटे बच्चों को बुरी नजर लगने पर वे रोने लगते हैं तथा जल्दी-जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। इससे बचने के लिए सुखी लाल मिर्च लेकर बच्चों के ऊपर से सात बार घुमाकर उसे आग में जला देना चाहिए। तथा जब तक मिर्ची पूरी तरह से जल ना जाए तब तक पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए। नजर दोष से बचने के लिए हमेशा चंदन के परफ्यूम का उपयोग करना चाहिए। यदि आपके घर में बुरी नजर लगी है तो आपको रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। घर को बुरी नजर से बचाने के लिए घर के बाहर मोर पंख लगाना चाहिए इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
यदि आपके घर में बुरी नजर के कारण परिवार में कलह बढ़ गई है तो रोजाना शाम को मंदिर में दीपक जरूर जलाना चाहिए। बुरी नजर लगने से घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ जाती है, इसके लिए घर को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। बुरी नजर के कारण यदि आपके काम्या कारोबार में उतार-चढ़ाव आ रहे हैं तो हाथ की मध्यमा उंगली में लोहे का एक छल्ला धारण करना चाहिए। बुरी नजर के कारण यदि आपके घर का कोई सदस्य बीमार रहता है तो सरसों के दाने और फिटकरी लेकर प्रभावित व्यक्ति के ऊपर से 7 बार घुमाकर उसे आग में जला देना चाहिए। इससे बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाता है।
यह भी पढ़ेंः घर पर इन मूर्तियों को रखने से जाग उठता है सौभाग्य, पैसों से भरी रहती है तिजोरी: Idol Vastu
