Navratri 2023

Navratri 2023 Upay: नवरात्रि मां दुर्गा की भक्ति व शक्ति का सबसे बड़ा पर्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा की नौ दिन तक उपासना की जाती है और व्रत रखे जाते हैं। जो भी भक्त नवरात्रि में मां जगदंबा की सच्ची श्रद्धा से पूजा अर्चना करता है उसके जीवन में सुख—समृद्धि व सौभाग्य की प्राप्ति होती है। नवरात्रि में सबसे अधिक महत्व अष्टमी व नवमी का रहता है। इसके साथ ही नवरात्रि पर्व का समापन हो जाता है। इस बार शारदीय नवरात्रि में अष्टमी तिथि 22 अक्टूबर और नवमी तिथि 23 अक्टूबर को है। इस दिन विशेष पूजा अर्चना करने मां दुर्गा भक्तों का कल्याण कर सभी मनोकामना पूरी करती हैं। पंडित दिनेश जोशी के अनुसार, शास्त्रों में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए कई विशेष उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि इन उपायों को करने से सालभर मां दुर्गा की कृपा परिवार पर बनी रहती है। ऐसे में आप भी इन उपायों को अपनाकर मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन उपायों को विस्तार से।

मोर पंख का उपाय

Navratri 2023 Upay
Navratri 2023 Upay-Peacock Feather

धार्मिक शास्त्रों में मोर पंख को देवताओं से जुड़ा हुआ माना गया है। इसलिए घर में मोरपंख रखना शुभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में मोर पंख शामिल करने से देवी प्रसन्न होती है। इस उपाय से घर में मां लक्ष्मी का वास सदैव बना रहता है, जिससे व्यक्ति की आर्थिक उन्नती होती है और उसके जीवन में धन संपदा बनी रहती है। मां दुर्गा की पूजा में रखे मोर पंख को बाद में लॉकर में रखना चाहिए। इससे घर परिवार में कभी धन का अभाव नहीं होता है और व्यापार में लाभ होता है। मोर पंख को सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से सकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ में सभी वास्तु दोष भी दूर होते हैं। मोर पंख को पूजा स्थल में रखना बेहद ही लाभकारी होता है। इससे परिवार के सदस्यों के बीच मधुरता बनी रहती है।

सोना व चांदी का सिक्का खरीदना

Navratri 2023 Upay

नवरात्रि के पर्व के दौरान सोने व चांदी का सिक्का खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवरात्रि में सोने व चांदी के सिक्के खरीदने से घर में सुख—समृद्धि आती है। सिक्के पर मां लक्ष्मी या भगवान गणेश जी का चिन्ह हो तो इसका दोगुना फल प्राप्त होता है। इससे परिवार में सुख—शांति बनी रहती है और कभी भी धन की कमी नहीं होती है। नवरात्रि में सोने व चांदी के सिक्के के अलावा आप कमल पर विराजित मां की प्रतिमा या सोलह श्रृंगार का सामान भी घर ला सकते हैं। इस सोलह श्रृंगार को मां दुर्गा के चरणों में अर्पित करना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा सदैव परिवार बनी रहेगी और घर की तिजोरी कभी खाली नहीं होगी।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri: नवरात्रि के बाद कलश पर रखें नारियल का क्या करें? भूलकर भी ना करें ये गलती