Shardiya Navratri: नवरात्रि के बाद कलश पर रखें नारियल का क्या करें? भूलकर भी ना करें ये गलती 

प्रतिमा सिंह

_____   

नवरात्रि के पहले दिन अखंड ज्योति, कलश स्थापना या घटस्थापना के साथ इसकी शुरुआत होती है।

नवरात्रि के बाद लोगों के मन में सवाल होता है कि कलश के ऊपर रखे नारियल का क्या करना चाहिए।

कलश के ऊपर रखे नारियल में माता रानी की विशेष कृपा होती है। ऐसे में इसके लिए कुछ नियम हैं।

नवरात्रि के नौ दिनों बाद इस नारियल को लाल रंग के कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल पर रखा जा सकता है।

कलश के ऊपर रखे नारियल को कन्या पूजन में कन्याओं बांटें या घर-परिवार में इसे प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं।

नारियल को नवरात्रि समाप्त होने के बाद नदी में प्रवाहित भी कर सकते हैं या फिर प्रसाद के रूप में इसे खा लें।

नवरात्रि के बाद नारियल के साथ कलश के नीचे रखे चावल को भी नवरात्रि के बाद जल में प्रवाहित कर दिया जाता है।

इसके अलावा हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के बाद पूजा की सामग्री को जल में प्रवाहित करना सबसे उत्तम माना जाता है।

Vastu Tips: घर में इस जगह झाड़ू रखना आपको बना सकता है कंगाल

प्रतिमा सिंह