Hair Cutting Rules: हिंदू धर्म में मनुष्य के जीवन से जुड़े कई नियमों का उल्लेख मिलता है। अक्सर आपने बचपन में बड़े बुजुर्गों से सुना होगा कि खाना खाते समय बोलना नहीं चाहिए, शनिवार को लोहा घर नहीं लाना चाहिए। मंगलवार व गुरुवार को नाखुन नहीं काटना चाहिए। इसी तरह आपने यह भी सुना होगा कि इस दिन बाल नहीं कटवाने चाहिए। हालांकि, इन सब बातों को आजकल अंधविश्वास से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन पौराणिक धर्म ग्रंथों और शास्त्रों में भी इस बात का जिक्र मिलता है। इन सब बातों का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि अशुभ दिन बाल कटवाने से व्यक्ति के जीवन में पीड़ाएं आती हैं। उसके घर में सुख—शांति नहीं रहती है और उसकी आयु पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में यह जानना चाहिए कि सप्ताह के किस दिन बाल कटवाना अशुभ होता है। तो चलिए जानते हैं।
किस दिन नहीं कटवाने चाहिए बाल

शास्त्रों के अनुसार, सप्ताह का हर दिन किसी ना किसी देव को समर्पित होता है। उस विशेष दिन कोई कार्य करना शुभ व अशुभ भी होता है। मनुष्य को बढ़ते हुए नाखून नहीं रखने चाहिए। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन बाल कटवाने से हानि होती है, इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को भी बाल कटवाना अशुभ माना गया है। इससे देवता नाराज होते हैं और व्यक्ति को कष्ट भोगने पड़ते हैं। गुरुवार के दिन बाल कटवाने से मां लक्ष्मी नाराज होती है, इससे मान सम्मान की हानि होती है। शनिवार के दिन बाल कटवाने से घर में पीड़ा आती है, जिससे घर क्लेश जैसी परेशानी होने लगती है और सुख—समृद्धि चली जाती है।
बाल कटवाने के अन्य नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्योदय व सूर्यास्त के बाद कई कार्य करना निषेध होता है। इसी तरह सूर्योदय और सूर्यास्त के बाद बाल काटना, शेविंग करना आदि अशुभ माना जाता है। मान्यता है कि रात के समय बाल कटवाने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और इससे घर में दरिद्रता आने लगती है। ऐसे में रात्रि में बाल कटाने से बचना चाहिए। रात में बाल नहीं कटवाने के पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। वैज्ञानिक दृष्टि से रात में बाल काटने से कैंची लगने का डर बना रहता है और गंदगी व बैक्टीरिया फैलने का डर अधिक रहता है। इस वजह से रात में बाल काटने के लिए मना किया जाता है।
कौनसा दिन है बाल कटवाने के लिए शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार का दिन बाल कटवाने के लिए सबसे उत्तम दिन होता है। इस दिन बाल कटवाना शुभ होता है, इससे जीवन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आती और तरक्की के द्वार खुलते हैं। शुक्रवार का दिन देवियों का दिन माना गया है, इसलिए इस दिन कार्य करने से उसके शुभ परिणाम मिलते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या सच में फिश एक्वेरियम रखने से बढ़ती है घर में सुख समृद्धि? जानिए: Fish Aquarium Vastu
