couple
Necessary apps during travel

Summary:सफर को आसान बनाने वाले ज़रूरी ऐप्स

कहीं भी घूमने जाएं, इन ऐप्स को फोन में रखकर आप टिकट, होटल और ट्रांसपोर्ट की टेंशन से बच सकते हैं।

Necessary Travel Apps: अधिकांश लोग जब भी कहीं घूमने जाने की प्लानिंग करते हैं, तो वे बस कपड़ों की पैकिंग के ऊपर ही ध्यान देते हैं और कुछ खाने-पीने की चीजों को लेकर तैयारी करते हैं। लेकिन ट्रेवल के दौरान इन चीजों के अलावा भी कई चीजें होती हैं, जिनका आपको ध्यान रखना चाहिए। अगर इन चीजों की प्लानिंग सही से ना की जाए तो कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आपको अपने स्मार्टफोन में ट्रेवल के दौरान कुछ जरूरी ऐप्स जरूर रखना चाहिए, ताकि ट्रेवल में परेशानी ना हो।

mother-daughter using phone
Flight and train ticket booking apps

आपने अपना टिकट बुक कर रखा है, लेकिन इसके बावजूद भी अपने फ़ोन में फ्लाइट और ट्रेन टिकट बुकिंग ऐप्स जरूर रखें। कई बार आपको इमरजेंसी में भी टिकट बुक करना पड़ जाता है, उस समय आपको समझ नहीं आता है और आप परेशान होते रहते हैं। लेकिन ये ऐप्स आपके फोन में रहेंगे और इसमें आपकी प्रोफाइल बनी रहेगी तो आप आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं, साथ ही यहाँ मिलने वाले ऑफर और डिस्काउंट का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

couple using mobile
Hotel booking apps

नई जगह पर घूमने जाने पर समझ नहीं आता है कि रुकने के लिए कौन सी जगह अच्छी है। ऐसे में इन ऐप्स की सहायता से आप आसानी से अपने रुकने के लिए अच्छी और सस्ती जगह बुक कर सकते हैं।

women using phone
Google Map and Navigation Apps

नई जगहों पर लोकेशन और रास्ता ढूंढना सबसे मुश्किल काम होता है। कोई अगर हमें बताता भी है तो हमें अच्छे से समझ नहीं आता है, ऐसे में आप अपने फ़ोन में गूगल मैप और नेविगेशन ऐप रख कर आसानी से कहीं भी पहुँच सकते हैं, यहाँ तक कि इन मैप की सहायता से आप ट्रैफिक से भी बच सकते हैं।

जब आप कहीं घूमने के लिए जाए तो अपने फोन में ओला व उबर जैसी ऐप्स को रखने के अलावा वहां की लोकल ऐप्स भी अपने फोन में जरूर रखें, ताकि आपको कहीं भी आने जाने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। साथ ही ऑटो व कैब वाले आपको नया समझकर आपसे ज्यादा पैसे ना मांगे।

couple using mobile
Food delivery apps

ट्रेवल में खाने-पीने की भी काफी परेशानी होती है। इससे बचने के लिए आप अपने फोन में फूड डिलीवरी ऐप जरूर रखें, ताकि आप कहीं पर भी हों, अपने लिए आसानी से खाना आर्डर कर सकें। आजकल तो फूड डिलीवरी ऐप्स ट्रेन में भी खाना आर्डर करने लगे हैं।

अगर आप विदेश यात्रा पर जा रहे हैं तो अपने फोन में भाषा ट्रांसलेशन ऐप्स जरूर रखें, इससे आपको वहां लोगों की बात समझने में और अपनी बात कहने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

UPI app
Payment and wallet app

ट्रेवल के दौरान अपने साथ ज्यादा कैश लेकर घूमना काफी रिस्की होता है। ऐसे में आप इस परेशानी से बचने के लिए अपने फोन में पेमेंट और वॉलेट ऐप जरूर रखें, ताकि आपको कैश की जरूरत ना पड़े और आप डिजिटली आसानी से पेमेंट कर सकें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...