Mount Abu Places: भारत के अलग-अलग राज्यों के खूबसूरती हमेशा से लोगों को आकर्षित करती आई है। बात चाहें मध्य प्रदेश की करें गुजरात, महाराष्ट्र या फिर राजस्थान की सभी जगह की खासियत, संस्कृति और परंपरा हमेशा से ही लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रही है। राजस्थान को सबसे ज्यादा अपने पहनावे और बोली के लिए पहचाना जाता है, जो अन्य राज्यों से बेहद खास और अलग है।
पर्यटन स्थलों की बात करें तो यहां जोधपुर, जैसलमेर जैसे कई स्थान मौजूद हैं। जो पर्यटन की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माने गए हैं। इन स्थानों पर जाने के बाद आपको राजस्थान की संस्कृति और परंपरा को पास से जानने और महसूस करने का मौका मिलेगा। राजस्थान का नाम जब भी आता है तो लोगों को रेगिस्तान और ऐतिहासिक किले याद आ जाते हैं। लेकिन यहां एक खूबसूरत हिल स्टेशन भी मौजूद है जो माउंट आबू के नाम से प्रसिद्ध है। चलिए आज हम आपको इस जगह और यहां मौजूद पर्यटक स्थलों के बारे में बताते हैं।
बहुत प्रसिद्ध है माउंट आबू
राजस्थान के जोधपुर के पास सिहोरी जिला मौजूद है। इसी जिले में माउंट आबू हिल स्टेशन मौजूद है। यह अरावली की पहाड़ियों के बीच बसी एक बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आपको राजस्थान में घूमने के लिए कोई हिल स्टेशन चाहिए तो यह बिल्कुल बेस्ट है, जहां पर आप जा सकते हैं। चलिए यहां मौजूद कुछ सुंदर जगहों के बारे में जानते हैं।
जैन मंदिर
राजस्थान में 12वीं शताब्दी का प्रसिद्ध दिलवाड़ा जैन मंदिर मौजूद है। इस मंदिर की कारीगरी बहुत कमाल की है। यही इसे लोगों के बीच प्रसिद्ध बनाने का काम करती है। इसकी कारीगरी को देखने और धर्म और भक्ति का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचते हैं।

नक्की झील
माउंट आबू में एक बहुत ही खूबसूरत झील मौजूद है जिसके किनारे पर बैठकर आप प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। यहां जाएंगे तो इस झील का दीदार करना ना भूलें। ऐसा बताया जाता है कि यह देवताओं के समय की झील है। यही कारण है कि इसे बेहद खास माना गया है।

गुरु शिखर
अरावली पर्वत श्रृंखला का सबसे ऊंचा गुरु शिखर भी यहां पर मौजूद है। जब आप इस शिखर पर चढ़ने की शुरुआत करेंगे तो सबसे पहले आपको दत्तात्रेय मंदिर मिलेगा। इस मंदिर में दर्शन पूजन कर आप गुरु शिखर की और बढ़ सकते हैं।

टोड रॉक व्यू प्वाइंट
जब आप नक्की झील के पास पहुंचेंगे तो यहां पर टोड रॉक व्यू प्वाइंट मौजूद है। यह एक बड़ा सा पत्थर है, जहां से आपको आसपास के खूबसूरत प्राकृतिक नजारे देखने को मिलेंगे। आप यहां पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

पीस पार्क
अगर आप शांति और सुकून भरा समय गुजारना चाहते हैं तो माउंट आबू के पीस पार्क जा सकते हैं। अचलगढ़ और गुरु शिखर के बीच यह पार्क बना हुआ है जो बहुत ही खूबसूरत है। यहां जाकर आपको सुकून का एहसास होगा।

कैसे और कब जाएं माउंट आबू
अगर आप माउंट आबू घूमने जाना चाहते हैं तो बस, ट्रेन और फ्लाइट तीनों माध्यम से जा सकते हैं। यहां के लिए आसानी से यह तीनों माध्यम उपलब्ध है। यहां जाने के लिए जनवरी से मार्च और अक्टूबर से दिसंबर तक का समय बेस्ट रहता है। बाकी के समय यह जगह काफी गर्म होती है इसलिए इन महीनों में यहां जाना अच्छा है।
