अपनी मम्मी के लिए ऐसे बनाएं इस दिन को बहुत ही स्पेशल, जानें डे प्लान: Mothers Day Plan
Mothers Day Plan

Mothers Day Plan: ‘मां’ को भगवान के बराबर का दर्जा दिया गया है, क्योंकि एक मां ही है जो अपने बच्चे के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देती है। अपनी इच्छाओं को दबाकर बच्चों की इच्छा पूरी करना, अपने शौक भूलकर बच्चों के शौक पूरे करना, जो बच्चों को पसंद है वही बनाना, दिनभर की थकान के बाद भी बच्चों को कहानियां और लोरियां सुनाना, ये सब काम एक मां ही कर पाती है। 14 मई को मदर्स डे है तो क्यों न आपके हर दिन को खास बनाने वाली मां के लिए यह एक दिन आप खास बनाएं। ये काम कैसे करना है आइए जानते हैं।

बैड टी बनाएं

Mothers Day Plan
Every mother is emotional. She becomes very happy even in small things.

हर मां इमोशनल होती है। वे छोटी छोटी बातों में भी बड़ी खुश हो जाती है। अगर आप उनके लिए थोड़ा सा भी कुछ करेंगे, तो ये उनके लिए बहुत बड़ी बात होगी। तो मदर्स डे की शुरुआत आप करें मम्मी को बैड टी बनाकर देने के साथ। रोज पूरे परिवार से पहले उठकर काम करने वाली मां को आज थोड़ा आराम दें और उनके जागने से पहले ही आप बैड टी बनाकर उन्हें दें। इससे उन्हें न सिर्फ स्पेशल फील होगा, बल्कि यह कोशिश उन्हें खुशियां भी देगीं। हो सके तो आप चाय के साथ फूल भी लेकर जाएं। 

ब्रेकफास्ट हो स्पेशल 

ब्रेकफास्ट आप खुद बनाएं और इसमें वे सभी चीजें जोड़े जो आपकी मम्मी को बेहद पसंद हैं
Make your own breakfast and add all the things your mom loves

इसके बाद बारी आती है ब्रेकफास्ट की। ब्रेकफास्ट आप खुद बनाएं और इसमें वे सभी चीजें जोड़े जो आपकी मम्मी को बेहद पसंद है, लेकिन क्योंकि घर के बाकी सदस्य वो नहीं खाते, इसलिए वे बनाती नहीं है। आखिर हर बार क्यों मम्मी ही एडजस्ट करें। आज एक बार आप भी अपना मन मारकर मां की पसंद का खाना खा लें। 

बुक करवाएं पैकेज 

अपनी मम्मी के लिए एक ब्यूटी पैकेज बुक करवाएं।
Book a beauty package for your mommy.

अक्सर मां घर,ऑफिस, बच्चों में ऐसी उलझी रहती हैं कि खुद पर ध्यान ही नहीं दे पातीं। इसलिए इस बार आप उनका ध्यान रखें। जी हां, अपनी मम्मी के लिए एक ब्यूटी पैकेज बुक करवा सकते हैं।। जिसमें हेयर स्पा से लेकर, फेशियल, मेनिक्योर, पैडिक्योर, मसाज शामिल हो। इससे न सिर्फ आपकी मम्मी को रिलेक्स फील होगा, बल्कि उनकी स्किन भी चमक उठेगी। 

लंच तो बाहर बनता है 

पार्लर में घंटों बिताने के बाद मम्मी के साथ एक शानदार लंच तो बनता है। लंच के लिए आप अपनी मम्मी को लेकर उनके फेवरेट रेस्टोरेंट में जाएं। वहां उन्हीं की पसंद का फूड ऑर्डर करें। इस दौरान आप उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएं, जो अक्सर बिजी रहने के कारण आप नहीं बिता पाते हैं। 

गिफ्ट जरूर दें 

अगर आपका बजट अनुमति दे तो मां को कोई उपहार दिलवाना न भूलें।
If your budget allows, don’t forget to get your mother a gift.

लंच के बाद अगर आपका बजट अनुमति दे तो मां को कोई उपहार दिलवाना न भूलें। एक ऐसा गिफ्ट जो हमेशा उनके पास रहे और उन्हें ये एहसास दिलाए कि वो आपके लिए कितनी खास हैं। आप कोई गिफ्ट हैंपर भी ले सकते हैं। जिसे परफ्यूम के साथ ही।

छोटी सी पार्टी देगी बड़ी खुशियां 

रात के समय आप घर पर या फिर किसी भी रेस्टोरेंट में अपने फैमिली फ्रेंड्स और रिश्तेदारों को बुलाकर एक छोटी सी पार्टी अरेंज करें। ये बात बिलकुल सच है कि खुशियां बांटने से बढ़ती है और अपनों के साथ दोगुनी हो जाती है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...