मच्छर मारने वाले तरल के प्रयोग से पहले जानें कितने घंटे करना चाहिए इसका इस्तेमाल: Mosquito repellent
मच्छर के काटने से कई गंभीर रोग होने की संभावना रहती है। ऐसे में इनसे बचाव बहुत जरूरी है। आइए जानें कि मच्छर मारने वाले तरल का इस्तेमाल कितनी देर तक करना चाहिए।
Mosquito Repellent: जब हम आराम से सोएं हों या बैठे हों और मच्छर काट लें तो इससे ज्यादा परेशान करने वाली कोई बात नहीं हो सकती है। मच्छर का काटना न केवल परेशान करने वाला होता है, बल्कि यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी हो सकता है। मच्छरों से बचाव के कई तरीके हैं जैसे अपने आसपास सफाई का खास ख्याल रखना, आपके घर के दरवाजों और खिड़कियों को बंद रखना और मच्छर मारने वाले तरल का इस्तेमाल आदि।
हालांकि, इस मच्छर मारने वाले तरल का इस्तेमाल प्रभावी और आसान है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि इसके अधिक प्रभाव से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए, इसका इस्तेमाल ध्यान से करना चाहिए और यह जानना भी जरूरी है कि इसका इस्तेमाल हमें कितनी देर करना चाहिए।
मच्छर मारने वाले तरल का इस्तेमाल कितनी देर करना चाहिए?

मच्छर मारने वाले तरल का अधिक समय तक प्रयोग करना हानिकारक हो सकता है। कहा जाता है कि इसको सोते हुए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यही नहीं, इसका तीन घंटे से अधिक इस्तेमाल करना भी नुकसान कर सकता है। सोते हुए इसे बंद कर देना चाहिए। इसे हमेशा जला कर भी न रखें। खासतौर, पर अगर आपके घर में बच्चे या बुजुर्ग हैं तो इस बात का खास ध्यान रखें कि इसका अधिक प्रयोग न करने से बचें। अगर किसी को घर में अस्थमा, फेफड़ों संबंधी परेशानियां या निमोनिया हो तो भी इस तरल का इस्तेमाल कम समय के लिए या नहीं करना चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है। मच्छर मारने वाले तरल की जगह आप इसके लिए इन नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए इन नेचुरल चीजों का करें इस्तेमाल
मच्छर मारने वाले लिक्विड की जगह आप इन चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं, जैसे:
- कपूर– कपूर मच्छरों से छुटकारा पाने का सबसे अच्छा तरीका है। इसकी खुशबु से मच्छर दूर भागते हैं। इसका इस्तेमाल बंद कमरे में करना चाहिए और आप कुछ ही देर में अच्छे परिणाम पाएंगे।
- लहसुन– आप लहसुन का पानी के साथ एक घोल बनाएं और कमरे में इसे स्प्रे करें। इसकी गंध से भी मच्छर भागते हैं।
यह भी पढ़ें। जानिये मच्छरों से घर को कैसे रखें सुरक्षित
- पुदीना– पुदीना भी अपनी खुशबु के कारण मच्छरों को भगाने का काम करता है। इसके लिए आप ताजे पुदीने या पुदीने के तेल का इस्तेमाल करें।
- लैवेंडर का तेल-मच्छर इस तेल को भी सहन नहीं कर पाते हैं। अपने घर और आसपास इस तेल का स्प्रे करें। इससे भी आपको इस समस्या से आराम मिलेगा।
- नीम– नीम का इस्तेमाल सदियों से मच्छर भगाने के लिए किया जाता रहा है। ऐसे ही आप नीम के तेल को भी प्रयोग कर के मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि, इससे कुछ लोग स्किन संबंधी परेशानियां अनुभव कर सकते हैं।

मच्छर मारने वाले तरल में वैपोराइजिंग कैमिकल होते हैं, जिन्हें स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होते। बंद कमरे में इसे जला कर कभी भी न सोएं। इसके इस्तेमाल के बाद कुछ लोग आंखों में समस्या या एलर्जी का सामना भी कर सकते हैं। यही नहीं, इसका अधिक प्रयोग कई अन्य रोगों का कारण भी बन सकता है। इसलिए इसे केवल कुछ ही समय तक जलाएं। पूरी रात इसके प्रयोग की गलती कभी भी न करें।
