बाथरूम के धुंधले शीशे को साफ करने के उपाय, नए जैसी आएगी चमक: Mirrors Cleaning
Mirrors Cleaning

Mirrors Cleaning: बाथरूम में पानी और साबुन के बहुत ज्यादा इस्तेमाल और सफाई ना करने के चलते शीशा धुंधला पड़ने लगता है। ऐसे में शीशे में खुद को ठीक से देख पाना भी मुश्किल हो जाता है। शीशे के आगे खड़े होकर अपनी ही सूरत दागदार दिखने लगे, तो कमी आपकी खूबसूरती में नहीं बल्कि आपके शीशे में है। ऐसे में आपको अपने शीशे को सही तरीके से साफ करने की जरूरत है।

यह भी देखें-प्रेग्नेंसी में कैमोमाइल टी पीने से म‍िलते हैं ये 6 फायदे, डाइट में करें शामिल: Chamomile Tea Benefits

अक्सर समय की कमी के चलते इसकी सही से सफाई करना भी थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप कुछ आसान हैक्स की मदद से अपने बाथरूम के धुंधले शीशे को नए जैसा चमका सकते हैं। आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ आसान हैक्स के बारे में-

अखबार से करें साफ

Mirrors Cleaning
news paper

अखबार की मदद से शीशे को साफ करने से गंदगी अच्छे से साफ हो जाती है। कपड़े से शीशे में मौजूद नमी को पोछना मुश्किल है, ऐसे में शीशे पर थोड़ा सा पानी डालें और उसे अखबार की मदद से रगड़कर साफ करें। इसके बाद इसे सूती कपड़े से पोंछें।

टेलकम पाउडर से करें सफाई

शरीर पर लगाने वाला टेलकम पाउडर आपके घर के आईने को साफ करने के भी काम आ सकता है। अपने बाथरूम के आईने पर पाउडर को छिड़कें और फिर इसे सूती कपड़े की मदद से रगड़कर साफ कर लें।

नींबू से करें सफाई

Mirrors Cleaning
lemon and potatoes

किचन में पड़े नींबू की मदद से भी आप धुंधले शीशे को साफ कर सकते हैं। इसके लिए नींबू को बीच से काट लें और उसे डिशवॉश और पानी के साथ उबाल लें। इसके बाद इस घोल को ठंडा करके शीशे पर लगाएं और कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें और इसे सूती कपड़े की मदद से साफ कर लें। ये हैक बहुत ही आसान और असरदार है।

व्हाइट विनेगर करेगा असर

एक कटोरी में व्हाइट विनेगर और पानी को मिला लें। इस घोल को स्क्रबर की मदद से गंदे शीशे पर लगाएं और साफ करें। इसके बाद इसे डिटर्जेंट के घोल से साफ करें। लास्ट में पानी से साफ करके इसे कपड़े से पोंछ लें। इस तरीके से शीशे के सारे दाग साफ हो जाएंगे।

एल्कोहल की करें इस्तेमाल

Alcohol
Alcohol

एल्कोहल का इस्तेमाल आप अपने घर के कई कामों को आसान बनाने के लिए कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से आप घर की कई चीजों को साफ कर सकते हैं। शीशे पर लगे पक्के या पुराने दाग को साफ करने के लिए एल्कोहल काफी असरदार है। इसे कपड़े में सोक करके शीशे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे एक स्क्रबर की मदद से साफ कर लें।

बेकिंग सोडा दिखाएगा असर

Baking soda
Baking Soda

बेकिंग सोडा का गाढ़ा सा घोल बनाकर इसे शीशे पर लगाएं। कांच को साफ करने के लिए इस घोल को स्पॉन्ज या किसी मुलायम कपड़े की सहायता से रगड़ें। इसके बाद इसे पानी से साफ कर लें। आपका शीशा चमक उठेगा।

आप भी इन आसान हैक्स की मदद से मिनटों में अपने बाथरूम के गंदे शीशे को साफ कर सकते हैं।