microwave uses in hindi
microwave uses in hindi

Overview:

क्या आप भी माइक्रोवेव का उपयोग सिर्फ खाना गर्म करने के लिए ही कर रहे हैं और इसके बाकी उपयोग से अनजान हैं तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। क्योंकि आप जितना समझ रहे हैं, माइक्रोवेव उससे कहीं ज्यादा काम की चीज है।

Microwave Uses: किचन गैजेट्स की जब भी बात होती है तो माइक्रोवेव का नाम उसमें जरूर शामिल होता है। माइक्रोवेव आज के समय में किचन की जरूरत बन चुका है। इन दिनों माइक्रोवेव बहुत ही कम कीमत में मिल जाते हैं, जिसके कारण ये हर किचन का हिस्सा आसानी से बन पा रहे हैं। ​कुछ सैकंड और मिनटों में आप इसमें खाना गर्म कर सकते हैं। लेकिन क्या आप भी माइक्रोवेव का उपयोग सिर्फ खाना गर्म करने के लिए ही कर रहे हैं और इसके बाकी उपयोग से अनजान हैं तो आप बड़ी गलती कर रहे हैं। क्योंकि आप जितना समझ रहे हैं, माइक्रोवेव उससे कहीं ज्यादा काम की चीज है। कैसे, आइए जानते हैं।

खट्टे फलों का रस निकालने में मददगार

संतरे, मौसंबी, नींबू आदि में से ज्यादा रस निकले तो इसमें माइक्रोवेव आपका मददगार बन सकता है।
If you want to extract more juice from orange, sweet lime, lemon etc. then microwave can be of help to you.

अगर आप चाहते हैं कि संतरे, मौसंबी, नींबू आदि में से ज्यादा रस निकले तो इसमें माइक्रोवेव आपका मददगार बन सकता है। जी हां, आप मात्र 20 सेकंड के लिए इन खट्टे फलों को माइक्रोवेव में गर्म करें। इसके बाद इनका रस निकालें। इनसे रस ज्यादा निकल पाएगा।

जमे हुए शहद को करें ताजा

घर में रखे शहद का जम जाना कोई नई बात नहीं है। सर्दियों के मौसम में यह परेशानी और भी बढ़ जाती है। कई बार लाख कोशिशों के बाद भी आप इस शहद का उपयोग नहीं कर पाते और पूरे शहद को फेंकना पड़ता है। लेकिन अगर आपके घर में माइक्रोवेव है तो आपको ऐसा करने की को​ई जरूरत नहीं हैं। क्योंकि आप शहद को मात्र 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव करके इसे इसके मूल स्वरूप में ला सकते हैं।

सब्जियों को पका सकते हैं भांप में

फिटनेस फ्रीक लोग भांप में पकी सब्जियां खाना काफी पसंद करते हैं, लेकिन इसके लिए स्टीमर निकालना और फिर इसमें सब्जियां पकाना कभी-कभी मुश्किल काम लगता है। इस मुश्किल काम को माइक्रोवेव आसान बना सकता है। इसके लिए आप एक माइक्रोवेव सेफ बर्तन में थोड़ा पानी डालकर सब्जियां रखें और बर्तन का ढक्कन लगाकर उसे दो से तीन मिनट माइक्रोवेव करें। सब्जियां भांप में पक जाएंगी। पकने का समय सब्जी की मात्रा के अनुसार तय कर सकते हैं।

कुरकुरे हो जाएंगे सीले हुए स्नैक्स

बारिश के मौसम में या नमी वाले शहरों में स्नैक्स में नमी आना लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी है।
During the rainy season or in humid cities, moisture in snacks is a big problem for people.

बारिश के मौसम में या नमी वाले शहरों में स्नैक्स में नमी आना लोगों के लिए एक बड़ी परेशानी है। नमकीन, चिप्स, बिस्कुट, टोस्ट, पापड़, खाखरा जैसे स्नैक्स खोलने के कुछ ही समय बाद नमी के कारण नम पड़ जाते हैं और इनका स्वाद बिगड़ जाता है। अगर आप भी इस परेशानी का सामना कर रहे हैं तो माइक्रोवेव इसे दूर कर सकता है। इसके लिए आप माइक्रोवेव-सेफ बर्तन में अपने स्नैक्स डालें। अब इन्हें 30 से 60 सेकंड तक गर्म करें। स्नैक्स को कुछ देर ठंडा होने दें। आप देखेंगे कि इनका कुरकुरापन लौट आया है।

महीनों के लिए स्टोर करें हर्ब

कसूरी मेथी से लेकर कढ़ी पत्ते तक, पुदीने से लेकर धनिए तक और पिज्जा, पास्ता हर्ब तक, हमारी किचन में कई हब्र्स काम में ली जाती हैं। अगर आपके पास माइक्रोवेव है तो आपको ये सब बाजार से लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि आप मिनटों में घर पर ही इन ड्राई हब्र्स को तैयार कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपनी पसंद की हर्ब की 5 से 6 कोमल टहनियां, इन्हें अच्छे से वॉश करें और पानी सूखने दें। अब इन सभी को 2 से 3 मिनट के लिए माइक्रोवेव करें। आप देखेंगे कि ये बिलकुल ड्राई हो जाएंगी। इन्हें आप आसानी से स्टोर कर सकते हैं।

4 मिनट में उबालें आलू

सुबह सुबह बच्चों का टिफिन तैयार करने में उबले हुए आलू बड़े मददगार होते हैं। क्योंकि इनसे आप कई तरह का नाश्ता बना सकते हैं। लेकिन भागदौड़ के बीच आलू उबालना भी एक मुश्किल काम लगता है। क्या आपको पता है कि माइक्रोवेव में सिर्फ 4 मिनट में आप आलू उबाल सकते हैं। इसके लिए 5 से 6 मीडियम साइज के आलू लें। इनमें कांटे या चाकू की मदद से छेद कर लें। अब क्लिंग फॉयल में इन्हें लपेट लें और 4 मिनट के लिए माइक्रोवेव कर लें। आलू अच्छे से उबल जाएंगे।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...